Aaj Ka Love Rashifal, 31 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jan 2023 10:01 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव कपल्स के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. इसलिए दूरी बनाना बेहतर होगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
फ्रेंड के जरिए आज सिंगल को मिंगल होने का मौका मिलेगा. लाइफ में प्यार की एंट्री से आप खुशी का अहसास करेंगे. लव कपल्स को परिजनों से शादी की स्वीकृति मिल सकती है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपके पार्टनर को आप पर संदेह हो सकता है जिससे रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. किसी भी बात को शांति से बयां करें और झूठ के सहारे रिश्तों को आगे न बढ़ाएं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
बिजी शेड्यूल के चलते आपकी पार्टनर से खिटपिट हो सकती है. अपने करीबी को मनाने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएंगे तो रिश्तों में गर्माहट आएगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
उदास पार्टनर को खुश करने की कोशिश करेंगे और उसे कहीं अच्छी जगह ले जाएंगे. सिंगल लोग किसी को अपना दिल दे बैठेंगे .

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
किसी पुराने दोस्त की बजाए से प्रेम प्रसंग में दरार आ सकती है. आपके पार्टनर को आपका पुराने मित्र से मिलना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है. इसलिए सावधान रहें.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सिंगल लोग आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं और प्रपोज कर सकते हैं. जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें अपने डियरेस्ट से गिफ्ट मिल सकता है. पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. विवाहित कपल के लिए भी आज का दिन अच्छा है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
मैरिड कपल आपसी मनमुटाव को बातचीत से सुलझा लेंगे और शिकायतों को दूर करने की कोशिश करेंगे. लव कपल्स एक दूसरे के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए वायदा करेंगे.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
अपने विचारों को पार्टनर पर थोपने का प्रयास न करें इस जिद से आपके रिश्तों में कड़वाहट आएगी. इस तरह का आपका व्यवहार प्यार के रिश्ते को नया रूप दे सकता है. बेहतर है मनमुटाव को बातचीत से सुलझाएं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव कपल्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. अपने डियरेस्ट से मिलकर आप अच्छा फील करेंगे और दिल की बात बयां कर देंगे. रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय ले सकते हैं. मैरिड कपल भी एक दूसरे के साथ भरपूर एंजॉय करेंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता मधुर बनेगा. प्यार में ईगो के आने से रिश्तों में दरारें आ सकती हैं. एक दूसरे पर भरोसा कायम रखें और संदेह को दूर करें.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव कपल्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पार्टनर के प्यार में आपके खर्चे बढ़ेंगे. शादीशुदा कपल भी आर्थिक समस्या को लेकर एक दूसरे संग तकरार करेंगे लेकिन गुस्सा करने की बजाए आप बाधा को दूर करने का प्रयास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










