ePaper

19 March 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल

Updated at : 19 Mar 2024 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
19 March 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal, 19 मार्च 2024

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में मधुरता आएगी. अविवाहित लोग शादी के लिए परिवार वालों की बात मानने वाले हैं.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम रस में पूरी तरह डूबे हुए है. काम में भी मन नहीं लगेगा. परिवार आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है. व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने फ्रेंड या जीवनसाथी से दूर ले जाएगी. सावधान रहें शेयर सट्टे पर निवेश न करें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम संबंध में संभलकर चलने की जरूरत है. प्रेमिका के साथ रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ खुलकर भावनानों को शेयर करने वाले हैं. कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप खुश रहेंगे. आप जैसा लव पार्टनर आप चाहते थे वैसा मिलने की संम्भावना है. आज मौज-मस्ती रहेगी. सगाई हो सकती है. लव मैरिज के लिए परिवार क सहयोग मिलेगा आप अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदेंगे. मन मतवाला है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव रिलेशन में आपस में गुस्सा करना अच्छा साबित नहीं होगा. प्रेमिका की कोई बात मान जाएंगे. वौवाहिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण दूरियां बढ़ेगी, जिस कारण तनाव उत्पन्न होगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रोमांटिक लाइफ में व्यर्थ के तनाव उत्पन होंगे. ससुराल पक्ष से कोई खबा मिल सकती है. अपने प्रियतम की भावनाओं को समझे. इससे आप के प्यार की डोर मजबूत होगी. विद्या की दृष्टि से दिन बेहतर है. कालेज के किसी मित्र से प्रेम हो सकता है. पति पत्निी रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज एक से अधिक नए साथी बनेंगे. लव लाइफ में आपसी निकटता में कमी देखने को मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में खुशी कुल मिलाकर मध्यम रहने वाला है. नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप प्रपोज कर सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
ऊर्जा आज कम है. सेहत ठीक नहीं हैं. ऑंखों की परेशानी डॉक्टर के दरवाजे पर ले जाएगी. धीरज से काम लेने की जरुरत है. जीवनसाथी से सहयोग की आशा रहेगी. जो नवयुवक लव मैरिज करना चाहते है उनके लिये दिन उत्तम नहीं है. हो सकता है. आपके रिश्ते को घर वाले स्वीकार न करें.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
किसी अनजान के साथ निकटता बढ़ सकती है. हालांकि आज रिश्ते में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अविवाहित लोग दूसरों की बातों में आकार विवाह संबंधी निर्णय न लें. कोई नई प्रेमिका मिल सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आपकी ईगो आपके रिश्तों के बीच आएगी. यह अहम की भावना आपके बनते रिश्ते बिगाड़ सकती है. लव लाइफ में रोमांस तो है लेकिन विश्वास कम है. अपने साथी का साथ दीजिए. उसकी कमियों को उजागर न करे उनकी हिम्मत बनेंगे तो रिश्ता चलेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कोई नया पार्टनर मिलने से रिश्ते तोड़ने का विचार मन में आ सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव आएगा. कार्यस्थल पर किसी नए साथी से लव हो सकता है. लव लाइफ में सबकुछ अच्छा रहे, इसके लिए आपको आगे आना होगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
विवाहित दम्पति अपने साथी की जरूरत का ध्यान रखें. विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिये दिन अच्छा है. प्रेमी के साथ यात्रा योग बन रहा है. आपकी लाइफ स्टाइल लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. बच्चों का खेलकूद में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola