Aaj Ka Love Rashifal, 4 मई  2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 May 2023 6:28 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए दिन अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि आप दोनों प्रेम से आगे बढ़कर इन संबंधों को पक्के सूत्र में बांधने का विचार कर सकते हैं. इसके लिए आप दोनों परस्पर प्लान बना सकते हैं कि घर में किस तरह से बात की जाए.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी आज आपसे अचानक कुछ उल्टे-सीधे सवालों का जवाब मांगने के लिए बहस कर सकता है, जिनका जवाब देना आप जरूरी नहीं समझेंगे. परेशान होकर आप प्रेमी जीवन से ही सारे नाते तोड़ने का विचार मन में ला सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर जो भी आदर्शवादिता आपने अपनाई हुई थी उसमें सेंध लग सकती है. सेंध लगाने वाला आपका कोई अपना नजदीकी व्यक्ति हो सकता है. हर किसी को शक की निगाह से देखने की बजाय उस खास व्यक्ति को ही ढूंढने का प्रयास करें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप दोनों के मध्य अपनी रिलेशनशिप को लेकर एक अच्छी केमिस्ट्री जम सकती है. संबंधों में आप कुछ नए अनुभवों से गुजर सकते हैं. जहां आपको केवल सुख की अनुभूति होगी और पीछे जो हुआ, आप उसे बिलकुल याद नहीं करना चाहेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आपकी जो छवि प्रेमी के सामने बन चुकी है, उसमें कुछ कमियां भी शामिल है. आज की ग्रह स्थिति कहती है कि आप इन कमियों को दूर करने के लिए अपनी छवि को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को मदहोश करने वाली जो मदमस्त हवा चल रही होगी उसका आपको लाभ उठाना चाहिए. आपके साथ प्रेमी तन-मन से जुड़ने का प्रयास करेगा जिसका आपको रिस्पोंस देना चाहिए अन्यथा प्रेम संबंधों में वृद्धि नहीं हो पाएगी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों से आपकी बातें होती हैं और आज ग्रुप चैटिंग में आप किसी की बातों से प्रभावित हो सकते हैं. अपने मन की बात आप सीधे-स्पष्ट ना कहकर गोल-गोल घुमाकर कहने की कोशिश कर सकते हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आपको साहसी होना पड़ेगा और मन की बात प्रेमी के सामने रखनी होगी. आपको मुखर होना होगा क्योंकि बिना बोले तो आपकी बात प्रेमी समझ नहीं पाएगा. कुछ कहने में दिक्कत है तो कुछ समय आईने के सामने बोलकर अभ्यास कर सकते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
बहुत ही गर्मजोशी के साथ प्रेमी से बातचीत होने के योग बनते हैं. कुछ अच्छी चीजों के ऊपर आप दोनों चर्चा कर सकते हैं. इस चर्चा से आप दोनों को एक-दूसरे के मानसिक स्तर का अहसास होगा और पता चलेगा कि आप दोनों परस्पर पूरक हो सकते हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
ग्रह नक्षत्र इशारा करते हैं कि आप कुछ जल्दबाजी में रह सकते हैं. प्रेमी से बातचीत होने पर भी आप जल्दबाजी में रहेंगे. कहां भाग रहे हैं यह आपको भी समझ नहीं आएगा. थोड़ा-सा धैर्य रखें और पांच मिनट ही सही लेकिन ईमानदारी से प्रेमी के साथ बने रहें.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी को अपनी मनमोहक अदाओं से प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि आप एक पक्की मुहर प्रेमी के दिल पर लगाना चाहेंगे. ऐसी मुहर जो आने वाले समय में कभी मिटने ना पाए. प्रेम संबंधों को लेकर आपको प्रेमी के मन की बात भी जान लेनी चाहिए.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों को लेकर आपको महसूस हो सकता है कि जिस व्यक्ति से आपने दिल लगाया है वह और उसकी भावनाएं आपसे कुछ भिन्न हैं. आप इसे पसंद तो करते हैं लेकिन लव-लाइफ को लेकर एक अनिश्चितता की स्थिति भी आपको परेशान कर सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola