ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 24 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 24 Aug 2023 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 24 अगस्त 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 24 अगस्त 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बीतने के योग बन रहे हैं. लव पार्टनर के साथ मनोरंजन पर खर्च होने वाला है. आज कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके लव लाइफ में यादगार बन जाएगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 जीवनसाथी की नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा. किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें. पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिससे घर में समृद्धि आएगी.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज लव लाइफ में कुछ ऐसे पल जुड़ने वाले हैं जो यादगार बन जाएगा. जीवन की निराशा को दूर करने के लिए पार्टनर का साथ अच्छा साबित होगा. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप होगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
विवाह के रिश्ते में माता-पिता की मर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है. पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा. साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी. सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है. जरूरत है आपको चापलूसों से सावधान रहने की.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 पार्टनर के साथ घूमने जाने के लिए उन्हें मना सकते हैं. किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे. रिश्ते में रोमांस बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ तरोताजा महसूस कर सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपकी अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी. प्रेम विश्वास की नींव पर टिका है. हर प्रकार से फायदे का दिन है. व्यापारिक कारोबार से धन-सम्पत्ति का फायदा मिल सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
लव पार्टनर की रोमांस भरी उम्मीद पर खड़ा नहीं उतर पाएंगे. आपसी रिश्ते के बारे में कोई नया निर्णय लेने से बचें. अगर रिलेशन को खत्म करना चाहते हैं तो पहले ठीक प्रकार से विचार कर लें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज के दिन नये मित्र जीवन में एंट्री कर सकते हैं, लेकिन यही सम्भलने का समय भी है. आपका लव पार्टनर आप से नराज हो सकता है. अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें. जल्दबजी में कोई कार्य न करें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
पार्टनर के साथ शारीरिक आवश्यकता पूरी नहीं होगी. पार्टनर को परेशान करने से रिश्ते में दरार आ सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा. दफ्तर में किसी अनजान से प्यार हो सकता है. संभव है आगे चलकर रिश्ता में बदल जाए.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज अपने प्रेम का इजहार खुल्लम-खुल्ला जोर शोर से करेंगे. प्रेमी आप पर विश्वास करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में भटका सकती है. आज के दिन ज्यादा समय यात्रा में गुजरेगा. पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोंक – झोंक हो सकती है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज कोई अजनबी आपके लाइफ में आ सकता है. जीवनसाथी के संबंध मधुर रहने वाले हैं. किसी कारणवश पत्नी से झगड़ा हो सकता है. प्रेमिका प्यार भरा संदेश भेज सकती है. संभव है आपको उनसे मिलने जाना पड़े.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
शुभ दिन, फेसबुक, सोशल साईट्स पर आपकी पोस्ट को लाईक मिल सकते हैं. अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें. नये लव रिलेशन कायम हो सकते हैं. प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है और विश्वास उसमें रंग भरता है. पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola