Aaj Ka Love Rashifal, 16 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Mar 2023 10:21 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा. अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना सही निर्णय है. आज आज लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 आज अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर दिन अच्छा बितायेंगे. आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने प्रिय को मिल नहीं पायेंगे उसकी याद सतायेगी. मुमकिन है कि आपको कोई पुराना मित्र आज आप से संपर्क करेगा. मूड रोमांटिक रहेगा. संगति मूड बना देगा. दिन के शुरू में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत में आपको उसका साथ मिलेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के बाद एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं. अपने प्रेम का इजहार करने का अनुकूल दिन. जीवन साथी के साथ दिन बढि़या गुजरेगा लेकिन दोस्तों एवं परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का दिन, अपने प्रिय को लेकर आप बेचैन भी रह सकते है. सितारे बता रहे हैं कि बॉस से मुलाकात के बाद अड़चन आ सकती है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्यार के लिये बेहतरीन दिन पार्क में समय बितायें या मॉल में घूमने जायें साथी को ज्यादा समय दे पायेंगे. तनाव से मुक्ति मिलेगी. बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड में नजदीकीयाँ बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में प्यार को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आ करेंगे.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज लव पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं. हालांकि यह आपके प्रेम सम्बन्धों को खराब करने में विफल रहेंगें. क्योंकि आज आपकी सच्चे प्यार का एहसास होगा. सेहत अच्छी रहेगी मन खुश रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
मौज–मस्ती और मनपसन्द काम करने का दिन है. आपका जीवनसाथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है. प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर जायेगी. मुलाकात का दिन डेट पर जायें.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेमियों के लिये यह दिन बेहद खास रहेगा. अगर आप किसी विवाद में उलझ जाय तो गलत बोलने से बचें. कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाड़ता लायेंगे. आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं. जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन उत्तम हैं.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज अपने योग्यताबल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे. आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं. किसी पर आपका दिल आ सकता है. अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे. आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आप के जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाये रखें. उनकी भावना को महत्व दे. दिन को खूबसूरत बनाने के लिये किसी अच्छी सी फिल्म देखने से बढि़या या भोजन करें. विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज प्रेम सम्बन्धों के प्रति आपके स्वतन्त्र विचार कोई झमेला ना खड़ा करें. सोच समझ कर बात करें. आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज हर कोई आप से दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola