Aaj Ka Love Rashifal, 6 सितंबर 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2023 6:41 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 6 सितंबर 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है. खर्च अधिक बढ़ेंगे. बहन को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें होंगी. किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी. परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है. स्वभाव के प्रति सचेत रहें. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज घर में कोई पुरानी बात को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है. प्रियतम के साथ तकरार हो सकती है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर के साथ दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन आपके रुके काम बन सकते हैं. आपकी मीठी वाणी से आपका पार्टनर खुश रहेगा. किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. पिता की तरक्की हो सकती है

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. पार्टनर से कोई प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है. पारिवारिक दृष्टिकोण से सुख प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 योजना बनाकर खर्च करें. रिश्तों में मधुरता रहेगी. शुभ कार्यों में रुचि लेंगे. आप आप कोई रोमांचक काम कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर या धर्मिक स्थान पर जा सकते हैं. आज छोटी-छोटी बातें बड़ी ना बन जाएं ख्याल रखें.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप आलसी महसूस करेंगे, जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ रहेगी. इलाज में पैसे खर्च हो सकते हैं. अपनी पत्नी के साथ आज आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है. शाम को आर्थिक लाभ हो सकता है. क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
ज्यादा खर्च करने से बचे. नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे. परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते है. आज आपके प्रेम की डगर एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है. आज आपके पाटर्नर का पूरा साथ मिलेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज पैसा वहीं खर्च करें जहां के लोगों पर आपको भरोसा हो. माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं. आप अपने प्रियतम के साथ आनंद के पल बिताएंगे. शादी-शुदा लोगों के बीच बेवजह वाद-विवाद हो सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है. दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें. आज आपका साथी किसी और के साथ ज्यादा समय बिताएगा. इस बात से मन अशांत हो सकता है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
गुस्सा आज ज्यादा रहेगा और गुस्से में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. सोच-समझकर कोई भी फैसला करें. अपने प्रिय से मनमुटाव हो सकता है. उसकी कोई बात आपको बुरी लग जाएगी. ऐसी स्थिति में आपको काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं. घर में लड़ाई- झगड़ा हो सकता है. इसलिए आप  घर के निर्णय सावधानी से लें.  किसी भी तरह के मतभेद से बचना चाहिए क्योंकि ये किसी बड़ी लड़ाई का कारण बन सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola