Aaj Ka Love Rashifal, 19 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jul 2023 7:23 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 19 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी अथवा दरार आ गई थी तब उसके आज ठीक होने के योग बन रहे हैं. ठीक होते-होते भी कुछ लोग बीच में फिर से तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप सभी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी-प्रेमिका का दिन रोमांस से भरा होगा लेकिन रिलेशन को लेकर मन में दुविधा रहेगी. आज का दिन जीवनसाथी का प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. अपने मन से किसी भी प्रकार के अविश्वास की भावना निकाल दें. विश्वास और समझौता ही प्यार के मजबूती की कुंजी है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की बात करें तब आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है. सितारे इशारा कर रहे हैं कि बहुत से शुभ शकुन आपकी राह में पड़े हैं. अगर आप दोनों का डेट पर बाहर जाना संभव हो पाता है तब आप कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लवर से किसी भी प्रकार की बहस से बचें. व्यर्थ के खर्चे प्रेमी पर करने पड़ सकते हैं. शांति और प्रसन्नता के साथ प्रेमी को मनायें. आज आपका दिन सामान्य है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आप दोनों बहुत ही अंतरंग क्षण साथ बिताने का प्लान बना सकते हैं. इन क्षणों को आप यादगार बनाने के लिए कैंडल लाइट डिनर का भी बंदोबस्त कर सकते हैं. वातावरण को महकाने के लिए खूश्बूदार चीजों का उपयोग करें और आनंद लें.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दिन रोमांचक रहेगा. जीवनसाथी आज आपकी हर तमन्ना पूरी कर सकता है. घर-परिवार प्रेमी साथी सब आपके फेवर में हैं. किसी कारणवश आप अपने प्रेमी पर विश्वास नहीं कर पायेंगे. आपसी बातचीत से स्थिति सुधरेगी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज खुशियों भरा दिन रहेगा. आप सजसंवर कर मित्र को मिलने जा सकते हैं. आपका रूप आकर्षण आपके प्रेमी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा. मन मतवाला है. नये मित्रों की तलाश में रहेंगे. पुराने लवर से मुलाकात हो सकती है. आप अपने अहंम भाव को रिश्तों में न आने दें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 प्रेमी के साथ आप डेट पर तो जाना चाहेंगे लेकिन प्रेमी का खराब मूड भांपकर उसे कहने में संकोच भी कर सकते हैं कि क्योंकि आपको जरा भी भनक नहीं होगी कि प्रेमी कैसे प्रतिक्रिया जाहिर करेगा. अगर डेट पर जाना है तब रिस्क तो उठाना ही पड़ेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
 किसी अनजान के साथ निकटता बढ़ सकती है. हालांकि आज रिश्ते में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अविवाहित लोग दूसरों की बातों में आकार विवाह संबंधी निर्णय न लें. कोई नई प्रेमिका मिल सकती है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आपके विवाह सम्बन्ध बन सकते हैं. अगर आप एन.आर.आई. से विवाह करना चाहते हैं या विदेश में सेटल होना चाहते हैं तो आज कोशिश करें. लव पार्टनर को खुश करने के लिये गिफ्ट आदि ले जायें. गुलाब का फूल उसका मन मोह लेंगे.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आपके प्रेमी जीवन की यात्रा में बहुत तरह की रुकावटें दिखाई दे सकती हैं. अगर आप दोनों लॉन्‍ग डिस्टैंस लवर हैं तब मिलने की प्लानिंग करते-करते आज बहुत उदास हो सकते हैं क्योंकि यात्रा करने का मतलब कुछ दिन कैद में रहना होगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 अपने सहकर्मी के साथ लव रिलेशन बन सकते हैं. साथ में यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. दिन रोमांचक और रोमांटिक भी किसी स्त्री से लाभ प्राप्त होगा. शाम को इकट्ठा समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है. दिन उपलब्धियों भरा रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola