Aaj Ka Love Rashifal, 16 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2023 9:29 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी से लाभ मिल सकता है, जरूरत है अपना दृष्टिकोण बदलने की. प्रगति का दिन है, आपसी सलाह से ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें. दूसरे क्या सोचेंगे, इस कारण अपना दिन खराब न करें. मैरिड कपल आज खुद को कहीं फंसा हुआ पा सकते हैं. संगीत में रुचि रहेगी. शाम बेहतर होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
किसी भी चीज को आवश्यकता से ज्यादा न करें. आप अपने फैमली के सामने एक्सपोज हो सकते हैं. खूबसूरत लगने के लिए आप कुछ भी करेंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं शॉपिंग पर जाएं. सोशल मीडिया पर फोटो डालें, आपक साथी इसे लाइक करेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी से आज न मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. प्रेमी की सेहत भी खराब हो सकती है. लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं. नए लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी होगी. यदि आप शादी का प्लान बना रहे हैं तो इसमें आपका बॉस अड़चन डाल सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन अच्छा है, प्रेमी जोड़े अच्छा दिन बिताएंगे. आपके आकर्षण और स्मार्टनेस का लोग लोहा मानेंगे. व्यस्तता के कारण अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर विवाहित लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव पार्टनर से ब्रेकउप हो सकता है. अपकी समझदारी आपसी मधुरता बढ़ाएगी. विवाह के इच्छुक जातकों में मुश्किलें आ सकती है. आपसी विश्वास लड़खड़ाते रिश्तों मे सुधार लाएगा. पति—पत्नी के जीवन में प्रेम बढ़ेगा. एक—दूसरे की जरूरतों को समझें और प्यार के पल साथ बिताएं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
बोलने से पहले सोच-समझ कर बोलें, आपका प्रेमी आपसे नाराज है. जिसका असर आपके आने वाले कल पर पड़ेगा. विवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज शरमाएं नहीं, प्रेमी को प्रपोज कर दें. जीवनसाथी से कुछ मांग ले इच्छा पूरी हो जाएगी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होते-होते रुक सकती है. किसी भी छोटी बात के कारण प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है, तो रिश्तों में दूरियां रहेगी. परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे. अनावश्यक खर्चे होंगे. विवाहित लोग अपने रिश्तों में मधुरता लाने के लिये कोई अच्छी सी मूवी का प्रोग्राम बना सकते हैं. दंपत्ति को धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लेना चाहिए. इस कारण वह अनावश्यक नुकसान से बच जाएंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
परिवार से लाभ मिल सकता है. आप अकेले कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा नहीं है. पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है. ऐसे स्थिति में अपने दिमाग को शांत रखें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा. ऑफिस के किसी सहयोगी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है. आपका साथी या प्रेमी आप पर बहुत विश्वास करता है. आपको अविश्वास की भावना पर रोक लगानी है. प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है. शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
किसी भी काम को करने से पहले एक बार बड़ों का सलाह जरूर लें. भाई- बहन के साथ प्रेम बनाकर रखें. आपके जीवनसाथी को किसी कारण घाटा हो सकता है. फालतू खर्चें ज्यादा होंगे. दिमाग में कन्फ्यूजन के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज का दिन प्रेमी युगल के लिए अच्छा है. आज आपका प्रेमी आपसे खुश रहेगा. शादी का योग बन रहा है आपके मनपसंद का जीवन साथी मिलेगा, कपल के लिए दिन अच्छा है. आप उन्हें अपने मन की बात बता सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola