ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 11 October 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 11 Oct 2023 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 11 October 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 11 October 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
अपने लव पार्टनर से अपनी तारीफ सुनकर आपका दिल गदगद हो जाएगा. दिन उत्तम है. सोशल मीडिया पर फोटो डालें. प्रेमी को अचानक लाभ हो सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लवर को घर-परिवार से मिलवाने ले जा सकते हैं. सगाई या पार्टी का आयोजन हो सकता है. अपनी मीठी वाणी से प्रेम के तीन शब्द आई लव यू आज मैजिक का काम करेंगे. जीवनसाथी के साथ फेमिली हॉलीडे पर जाने का कार्यक्रम बनेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गर्मी में आप अपने प्यार से मौसम को सुहावना बना देंगे. विवाहित जोड़ों के आपसी मतभेद खत्म होंगें. मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है. अविवाहित लोगों की शाम खास दोस्तों के साथ रोमांटिक हो सकती है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रोमांटिक लाइफ के लिये बेहतरीन दिन है. अपने साथी को रिझाने के लिए आप सजेंगे संवरेंगे. मनमोहक लिबास में सुन्दर लगेंगे. प्यार के पल एक साथ गुजारेंगे. आपका साथी आज आप पर फिदा है. अगर विवाह करना चाहते हैं तो मौका उत्तम है, प्रेम का इजहार कर दीजिये. अकेले युवक-युवतियों को भी लव पार्टनर मिल सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. अपनी लव लाइफ और रिलेशन को लेकर भावनात्मक रहेंगें. प्रेमी के साथ ड्राईव पर जा सकते हैं. गिफ्ट मिल सकता है. पति—पत्नी के बीच रिश्तों में सहयोगी कर्मचारियों के संबंधों को लेकर तकरार हो सकती है. जीवनसाथी को खुश रखने के लिए तारीफ करें.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 घर के झगड़ों से फुर्सत नहीं मिलेगी. ससुराल पक्ष भी हावी रह सकता है. आज प्रेमी को नाराज न करें क्योंकि यह नाराजगी जुदाई में बदल सकती है. लव पार्टनर पर प्यार न्यौछावर करें. उसकी बात सुने स्थिति बेहतर होगी.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
लव रिलेशन को लेकर मन में चिताएं रहेंगी. जिसके कारण प्रेमी के बीच कहा-सुनी हो सकती है. वह आपको छोड़ भी सकता है. क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें. पति-पत्नी में भी धन और अस्थिरता को लेकर अनबन हो सकती है. आपकी सेहत भी ढीली रहेगी.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज सावधान रहने का दिन है. प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है. ब्रेकअप भी हो सकता है. आफिस में बॉस फाइनेंस से जुड़े मामलों को लेकर खफा हो सकता है. आज सतर्क रहने की दिन है. विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समझौता कायम रहेगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
पति-पत्नी के रिश्तों में व्याकुलता बढ़ेगी. बेकार की बहस को नजरंदाज करें. आपकी वाणी की उग्रता आपके रिश्तों को चोट पहुंचा सकती है. विदेश पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति बेहतर होगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

लव पार्टनर आपसे नाराज होकर आपसे विरूद्ध जा सकता है, परन्तु कुछ लोग शायद इसकी परवाह नहीं करेंगे. आज मन मतवाला हो रहा है, अतिरिक्त प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं. पति-पत्नी के बीच भी टकराव रहेगा. साथी को मनाने के लिये फूल या सोशल मीडिया पर मैसेज भेजना अच्छा विकल्प रहेगा.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रोमांटिक दिन है. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी को धन लाभ की संभावना है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. अवविवाहित नवयुवक-युवतियों के लिये विवाह योग बन रहा है. प्रेम विवाह के लिये घर वालों की सहमति मिलेगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आज मधुरता आएगी. आपकी शैतानियां और रोमांटिक व्यवहार आपके लवर को पसन्द आएगा. प्रेम विवाह भी तय हो सकता है. लवर के साथ संगीतमय शाम बिताएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola