आज पार्टनर संग बढ़ेगी नजदीकियां या जीवनसाथी के साथ बिताएंगे यादगार पल, पढ़ें 7 मई का लव राशिफल

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :07 May 2026 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 7 May 2026

आज 7 मई 2026 का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 7 May 2026: क्या आज आपके प्रेम जीवन में नई खुशियों की एंट्री होने वाली है? क्या पार्टनर के साथ रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी या सिंगल लोगों को मिलेगा कोई खास संकेत? जानिए आज लव लाइफ में रोमांस, मिठास और दिल से जुड़े रिश्तों का हाल

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 7 May 2026: आज 7 मई 2026 दिन गुरुवार है. आज का दिन प्रेम और संबंधों के दृष्टिकोण से एक नई परिपक्वता लेकर आया है, क्योंकि चंद्रमा आज धनु राशि में रहेंगे और रात 10 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जब चंद्रमा मकर जैसी पृथ्वी तत्व और अनुशासित राशि में प्रवेश करते हैं, तो हमारे भीतर अपनी भावनाओं को लेकर एक गंभीरता और स्थायित्व की भावना जागृत होती है. वृषभ राशि में विराजमान शुक्र आज प्रेम संबंधों में सुखद और विलासी अनुभव प्रदान करेंगे, जबकि मेष के सूर्य और बुध संवाद में ऊर्जा और स्पष्टता भरेंगे. मीन राशि में मंगल-शनि की युति रिश्तों में पुराने घावों को भरने या धैर्य की परीक्षा लेने का संकेत दे रही है. मिथुन के गुरु आज आपसी बातचीत को बौद्धिक गहराई देंगे, जिससे पार्टनर के साथ वैचारिक तालमेल बेहतर होगा. आइए जानते हैं, पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों के प्रभाव से आपकी लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए आज सितारे क्या संकेत दे रहे हैं.

मेष आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और काम के बीच संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी, क्योंकि आपकी राशि के नौवें भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. आपके आकर्षण के कारण पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा, लेकिन ऑफिस की व्यस्तता के कारण फोन पर बात कम हो पाएगी, जिससे हल्की अनबन संभव है. प्रेम संबंधों में आज भावनाओं से अधिक व्यावहारिक चर्चा होगी. शाम को जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा.

वृषभ आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन अत्यंत सुखद और प्यार भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी राशि में शुक्र की उपस्थिति आपको बेहद रोमांटिक बना रही है, जिससे पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का योग है, जहां आप खुलकर अपने प्रेम का इजहार करेंगे. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

मिथुन आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है, क्योंकि आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं. पार्टनर के साथ फोन पर बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा वैचारिक मतभेद तनाव पैदा कर सकते हैं. प्रेम प्रसंगों में जल्दबाजी में लिया गया फैसला रिश्ते में कड़वाहट ला सकता है. दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

कर्क आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ बेहद रोमांटिक और उत्साहजनक रहेगी, क्योंकि आपकी राशि के छठवें भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आप अपने पार्टनर के प्रति गहरा शारीरिक और भावनात्मक आकर्षण महसूस करेंगे. यदि आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो आज का दिन सबसे शुभ है. जीवनसाथी के साथ तालमेल शानदार रहेगा और आप सोशल मीडिया या फोन पर भी काफी एक्टिव रहकर एक-दूसरे को खास महसूस कराएंगे.

सिंह आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, क्योंकि आपकी राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से पार्टनर के साथ तकरार होने की आशंका है, जिससे रोमांस में कमी महसूस होगी. दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कलह बढ़ा सकता है, इसलिए अपने निजी प्यार के मामलों को आपस में ही सुलझाएं. शांत रहकर विवादों को टालने का प्रयास करें.

कन्या आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ खुशियों और विलासिता से भरपूर रहेगी, क्योंकि आपकी राशि के चौथे भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. प्रेम संबंधों के लिए यह समय स्वर्णिम है और आप अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार और रोमांटिक पल साझा करेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज कोई नया क्रश मिल सकता है. दांपत्य जीवन में संतान सुख और आपसी प्रेम बढ़ेगा. रचनात्मक तरीके से पार्टनर का दिल जीतने में आप सफल रहेंगे.

तुला आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में भावुकता और संवेदनाएं अधिक रहेंगी, क्योंकि आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. पार्टनर के साथ संवाद करते समय मधुरता बनाए रखें, क्योंकि आपकी तीखी बातें लव लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं. जीवनसाथी की जरूरतों को समझना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. पुराने प्यार की यादें ताजा हो सकती हैं, लेकिन वर्तमान रिश्ते में रोमांस को बनाए रखने के लिए पार्टनर को समय दें.

वृश्चिक आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आप अपने पार्टनर के साथ फोन पर घंटों रोमांटिक बातें करेंगे या किसी छोटी आउटिंग का प्लान बनाएंगे. शुक्र का प्रभाव आपके आकर्षण को बढ़ा रहा है, जिससे पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और एक-दूसरे का भरपूर सहयोग मिलेगा.

धनु आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में स्थिरता और समझदारी देखने को मिलेगी, क्योंकि आपकी राशि के पहले भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी सौम्यता पार्टनर को आपकी ओर आकर्षित करेगी और पुरानी गलतफहमियां बातचीत से सुलझ जाएंगी. दांपत्य जीवन में चल रही पारिवारिक कलह समाप्त होगी. पार्टनर को कोई सुंदर सरप्राइज या उपहार देकर आप अपने प्यार को और गहरा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आज नौकरी-व्यापार में बनेंगे नए योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें 7 मई का राशिफल 

मकर आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ आत्मविश्वास और रोमांस से सराबोर रहेगी, क्योंकि आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आपका व्यक्तित्व इतना आकर्षक रहेगा कि पार्टनर आपके करीब आने के बहाने ढूंढेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास और प्रेम चरम पर होगा. मानसिक उलझनों के बावजूद आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालेंगे और प्रेम का भरपूर आनंद लेंगे. आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे.

कुंभ आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ में थोड़ी दूरियां या विरह की स्थिति बन सकती है, क्योंकि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. मन में असुरक्षा की भावना के कारण पार्टनर के साथ फोन पर बात करते समय गलतफहमी हो सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में संघर्ष करना पड़ सकता है. शांति से काम लें और किसी भी विवाद को तुरंत प्रतिक्रिया देकर बड़ा न बनाएं.

मीन आज का लव राशिफल

आज आपकी लव लाइफ खुशियों के नए आयाम छुएगी, क्योंकि आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. पार्टनर के साथ चल रही पुरानी बाधाएं आज मित्रों के सहयोग से दूर होंगी और आप फिर से रोमांटिक महसूस करेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और आप अपने भविष्य की सुनहरी योजनाएं बनाएंगे. आकर्षण का जादू आपके सिर चढ़कर बोलेगा, जिससे आपके रिश्तों में नयापन और ताजगी आएगी.

यह भी पढ़ें: अखंड सौभाग्य के लिए मई 2026 में कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? यहां जानें पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola