ePaper

Aaj ka Love Rashifal 4 June 2024: आज इन राशियों की लव लाइफ में मचेगी कलह, पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Updated at : 04 Jun 2024 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
आज का लव राशिफल 4 जून 2024

आज का लव राशिफल 4 जून 2024

Aaj ka Love Rashifal 4 June 2024: आज आपका लव लाइफ कैसा रहने वाला है. आज आपके लव पार्टनर के से झगड़ा होगा या प्यार मिलेगा. अगर आप जानना चाहते है तो पढ़ें आज का लव राशिफल

विज्ञापन

Aaj ka Love Rashifal 4 June 2024: मेष लव राशिफल – आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है . आज आपके भीतर पार्टनर के प्रति प्यार और गुस्सा दोनों दोनों एक साथ देखा जा सकता है. आज आप भरपूर रोमांस के मूड में हैं और आप प्रेमी से भी यही उम्मीद रखते हैं. आज अपनी वाणी पर संयम रखें .

वृष लव राशिफल – आज आप अपने प्यार की सच्चाई जानने की कोशिश कर सकते हैं कि आपका प्यार कितना सच्चा है.एक बार अपने मन की दुविधा दूर करने के बाद ही आप अन्य कामों पर ध्यान दे पाएंगे. आप बहुत ही खूबसूरत रिश्ते में हैं ,इस रिश्ते की खूबसूरती को यूं ही बनाए रखें.

मिथुन लव राशिफल – आज आपको जीवन के सभी क्षेत्रों मे सफलता मिलेगी किन्तु रोमांस व प्यार के मामलों में निराशा ही हाथ लगेगी . आज आप जीवन में प्यार की कमी का अनुभव कर सकते हैं.क्योंकि आप जैसा चाहते हैं वैसा शायद ही हो पाए.

कर्क लव राशिफल – आज आप अपने प्रेमी के कारण खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. आप अपने प्रेमी के लिए अनमोल हैं और वह आपकी अच्छी तरह से कद्र करना भी जानता है. आप भी उसके लिए पूरी तरह से समर्पित हैं .इस प्यार को यूं ही बनाए रखें.

सिंह लव राशिफल – आज आपके मन के भाव आपके प्रेमी के सामने प्रकट हो सकते हैं. आप हिम्मत करके अपने प्रेम का इजहार तो कर देंगे किन्तु आपको निराश हाथ लगने की उम्मीद है. आप अभी भी प्रेम के मामलों में खुद को काफ़ी पीछे पाते हैं.

कन्या लव राशिफल – आज आपके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है .आप अपने प्रेम संबंधों के लिए जिस तरह का प्लान बना रहे हैं उनके पूरा होने में संदेह बना रह सकता है.आपका रवैया काफ़ी हद तक जिद्दी होता जा रहा है और प्रेम संबंध किसी जिद्द में आकर आगे नहीं बढते हैं.

Also Read:Aaj Ka Rashifal 4 June 2024: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा टेंशन भरा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

तुला लव राशिफल – आपका शांत और आकर्षक व्यक्तित्व कई लोगों को आपका दीवाना बना देता है .आपका यह गुण भगवान की एक बडी देन है,इसका अहंकार ना करें ,और अपने प्रेमी से भरपूर प्रेम करें .उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें .

वृश्चिक लव राशिफल – आप अपने प्रेमी के साथ खुलकर प्यार और रोमांस करना चाहते हैं लेकिन आपके भीतर की झिझक आपको हर बार ऐसा करने से रोक देती है. आप अपने मन के भावों को यदि बोलकर प्रकट नहीं कर पा रहे हैं तो आप उन्हें लिखकर भी प्रकट कर सकते हैं .

धनु लव राशिफल – आज आपका दिन मस्ती और रोमांस से भरा रहेगा . आप अपने अंदर प्रेम की भावना को जगाएं और मन की बात प्रेमी के साथ शेयर करें.इससे आप दोनों का आपसी विश्वास बढ़ेगा और आपका प्रेम संबंध भी मजबूत होगा .

मकर लव राशिफल – आज आपका पूरा दिन लव व रोमांस में बीतेगा,आज आपको जिन्दगी के किसी अन्य क्षेत्र में सफलता मिले या ना मिले लेकिन प्रेम मोहब्बत के मामलों में आज आपको सफलता जरूर मिलेगी.

कुंभ लव राशिफल – आज आप भरपूर रोमांस के मूड में हैं . कभी कभी ही ऐसा मौका मिलता है मौके का फायदा उठायें ओर इसे हाथ से ना जानें दें .आज आप दोनों का प्यार परवान चढ़ने वाला है .जोश में होश ना खोएं ओर अपनी मर्यादा में रहें

मीन लव राशिफल – आज अपने प्रेम संबंधों को बचाने की पूरी कोशिश करें.क्योंकि एक बार बात बिगड़ गई तो काफी दिनों तक आप उसे सुलझा नहीं पाएंगे.अपनी किसी गलत बात पर जिद ना करे,समझदारी का परिचय देते हुए संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola