ePaper

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 December 2025: कुंभ राशि वालों को आज करियर में मिलेगी सफलता, आर्थिक लाभ का योग

Updated at : 15 Dec 2025 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Kumbh Rashifal 15 December 2025

आज का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 December 2025: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन सोमवार. पढ़ें आज का दैनिक कुंभ राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 December 2025: कुंभ राशि- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए गंभीर सोच, व्यावहारिक निर्णय और भविष्य की ठोस योजनाओं का संकेत देता है. आप हर कदम सोच-समझकर उठाएंगे और जल्दबाजी से बचेंगे. आपका धैर्य और अनुशासन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

करियर- कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समझदारी सराही जाएगी. अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. नए दायित्व या अवसर की चर्चा संभव है. व्यवसाय में भी रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं.

धन- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. खर्च नियंत्रित रहेंगे. आप बचत व निवेश पर ध्यान देंगे. आज निवेश पर निर्णय लेने से बेहतर है कि योजना और शोध पर ध्यान दें.

प्रेम और संबंध- रिश्तों में स्थिरता और समझ बढ़ेगी. संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी. अविवाहित जातक भावनाओं से अधिक व्यवहारिक सोच अपनाएंगे.

स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज थकान, पीठ या जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है. आज अच्छी सेहत के लिए हल्का व्यायाम, नियमित भोजन और मानसिक शांति पर ध्यान दें.

उपाय- शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

संदेश- धैर्य और निरंतर प्रयास ही आज आपकी सफलता की कुंजी हैं. छोटे कदम बढ़ाने से बड़ी उपलब्धियों की नींव रखाता हैं.

शुभ समय- दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से दोपहर 3 बजे तक

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक: 8

Also Read: 14 to 20 December 2025 Weekly Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, इस हफ्ते मिलेगी खुशखबरी या बढ़ेंगी चुनौतियां?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola