ePaper

कुंभ राशिफल 13 फरवरी 2026: आज लव लाइफ रहेगी रोमांचक, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग

Updated at : 13 Feb 2026 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 13 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 13 Febuary 2026: आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.

आज का राशिफल.

कुंभ राशि (Aquarius)- बुध-शुक्र-राहु आपकी ही राशि में हैं, जो आपकी एनर्जी और अधिकारियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. आज मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना धैर्य न खोएं. अपनी ऊर्जा को इधर-उधर बर्बाद करने के बजाय प्रोडक्टिव कामों में लगाएं. ऑफिस में आपके काम करने के तरीके से बॉस और बड़े अधिकारी बहुत इम्प्रेस रहेंगे.

करियर-बिजनेस: बुध, शुक्र और राहु की आपकी राशि में युति आपकी एनर्जी और अधिकारियों से मेलजोल बढ़ाएगी. ऑफिस में आपके काम करने का तरीका बॉस को बहुत इम्प्रेस करेगा. मुश्किल परिस्थितियों में भी आप धैर्य के साथ काम करेंगे, जिससे आपकी साख बढ़ेगी. बिजनेस में आज तकनीक का इस्तेमाल आपको बड़ा मुनाफा दिला सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांचक है. पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप एक-दूसरे के काफी करीब महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज सोशल नेटवर्किंग पर बहुत एक्टिव रहने का है, जहां किसी बुद्धिमान व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है.

हेल्थ: ग्रहों की युति के कारण मानसिक बेचैनी और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अपनी ऊर्जा को फालतू की चिंताओं में बर्बाद करने के बजाय प्रोडक्टिव कामों में लगाएं. शाम को योग या वॉक करना आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि शरीर और मन दोनों को शांति मिले और अच्छी नींद आए.

सावधानी: मुश्किल समय में अपना धैर्य न खोएं और जल्दबाजी में कोई वादा न करें.

उपाय: कुत्तों को तेल लगी रोटी खिलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- पीला

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola