कुंभ राशिफल 10 अप्रैल 2026: निवेश में बरतें सावधानी, करियर में तनाव के संकेत

Updated at : 10 Apr 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

10 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 April 2026: आज कुंभ राशि वालों के लिए राहु का अपनी ही राशि में होना और मीन राशि में चार ग्रहों का दूसरे भाव में होना आर्थिक उतार-चढ़ाव ला सकता है. दोपहर बाद चंद्रमा का बारहवें भाव में जाना खर्च बढ़ा सकता है. निवेश में सावधानी बरतें.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें. व्यापार में नए प्रयोगों से बचें. धन हानि के योग हैं, इसलिए लेन-देन में सतर्क रहें. नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और उच्च अधिकारियों से बहस न करें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं. फोन पर बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. शाम को पार्टनर के साथ बैठकर बातें सुलझाएं और डिनर पर जाएं. रोमांस बना रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने की जरूरत होगी.

स्वास्थ्य: सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. मोबाइल और लैपटॉप का सीमित उपयोग करें. रात को सोने से पहले ध्यान लगाएं. आंखों का चेकअप कराएं और उन्हें ठंडे पानी से धोएं.

  • सावधानी: निवेश के मामले में जोखिम न लें.
  • उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola