33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों को मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का कर्क राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 16 जनवरी 2024 horoscope in hindi : कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कर्क– आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर पकड़ना होगा और भरपूर लाभ कमाना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे. यदि आप इस डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको मन मुताबिक लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे. आज आप अपने माता-पिता से अपने मन की कुछ बातें साझा करेंगे, जिसके आपके बोझ हल्का होगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं. सिर दर्द, बुखार आदि, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखे.

लव राशिफल- प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

चौपाई :

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

कांधे मूंज जनेऊ साजै।

संकर सुवन केसरीनंदन।

तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।

लंकेस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।

जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।

जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहि बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।

दोहा :

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Also Read: Aaj Ka Rashifal,16 जनवरी 2024: मेष वालों का पूंजी निवेश बढ़ेगा तुला घर की बात बाहर ना करें, पढ़ें आज का राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वाले घर का काम समय पर पूरा करेंगे, आज 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वालों को मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि को को काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय न मिले, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि वालों का धन फंस सकता है, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक वालों का राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वालों को अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी, जानें 16 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के व्यवहार से लोग खुश होंगे, आज 16 जनवरी 2024 का राशिफल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें