ePaper

Aaj Ka Kark Rashifal 04 Febuary 2026: धन भाव में केतु का प्रभाव से आज अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, वाणी की कड़वाहट से बिगड़ सकते हैं बनते काम

Updated at : 04 Feb 2026 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज का कर्क राशिफल 04 फरवरी 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 04 Febuary 2026: कर्क राशि (Cancer): चंद्रमा की स्थिति आपको रचनात्मक बनाएगी और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करेगी. आज आप कुछ हटकर या क्रिएटिव करने के मूड में रहेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी. स्टूडेंट्स को किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने से डरना नहीं चाहिए, जीत आपकी हो सकती है. आज आप किसी जरूरी काम को समय पर पूरा कर लेंगे और दूसरों की हेल्प करके सुकून पाएंगे.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मकर के तीन ग्रह आपके सातवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे पार्टनरशिप बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा पर पारदर्शिता बनाए रखें. बुध का कुंभ में जाना आपको शेयर मार्केट या गुप्त धन से लाभ करा सकता है, लेकिन बिना रिसर्च के बड़ा रिस्क न लें.

लव लाइफ: चंद्रमा-केतु की स्थिति आपको भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर बना सकती है, जिससे आप पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा निर्भर महसूस करेंगे. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से बचें और पुरानी कड़वी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करें.

हेल्थ: मुख और दांतों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. ज्यादा ठंडा या गर्म खाने से परहेज करें. मानसिक भ्रम को दूर करने के लिए आज ध्यान (Meditation) का सहारा लें वरना चिंता के कारण नींद की कमी हो सकती है.

सावधानी: आज किसी को भी कर्ज देने से बचें, पैसा फंसने के योग हैं.

उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें.
शुभ अंक- 4.
शुभ रंग– पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola