आज का कर्क राशिफल 2 सितंबर, जानें किन मामलों आज मिलेगी आपको सफलता

Aaj Ka kark, Cancer rashifal (Horoscope Today) 2 september 2020: आज बुधवार 2 अगस्त 2020 है. कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
पितृपक्ष की शुरुआत मंगलवार 1 सितंबर श्राद्ध पूर्णिम से हो गई है. आज पितरों का पहला दिन है. आज लोग अपने पितरों को पिंडदान करेंगे. पितृ पक्ष का समय पूरी तरह से पितरों को समर्पित है. श्राद्ध में पितरों का तर्पण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए शास्त्रों में श्राद्ध का बहुत महत्व माना गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं. हर साल पितृपक्ष पर पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है. इन दिनों में पिंडदान, तर्पण, हवन और अन्न दान मुख्य होते हैं. आइये जानते है पितृपक्ष में अपने राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा…
कर्क : कार्यक्षेत्र में कार्य से संबंधित दबाव अधिक रहेगा. व्यापार में धन का लाभ मिलेगा. बचत को ध्यान में रखते हुए निवेश के बारे में विचार करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी. पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— नीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




