Aaj Ka Kanya Rashifal 5 December 2025: आज आपका लव लाइफ में दिखेगा बदलाव, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 Dec 2025 4:15 AM
Aaj Ka Kanya Rashifal
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज का दिन चिंताएं खत्म होने वाला है या रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल
Aaj Ka Kanya Rashifal 5 December 2025: कन्या राशि- कार्य आज सामान्य गति से चलेंगे. किसी नई योजना की शुरुआत फायदा दे सकती है. भूमि और घर संबंधी मामलों में थोड़ी उलझन बढ़ सकती है. कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में राहत का संकेत है. आज आपके काम की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापारियों को अच्छे लाभ मिलेंगे. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध और मधुर होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है. पारिवारिक रिश्तों में तालमेल रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. गले की समस्या या एलर्जी से बचाव करें.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










