ePaper

Aaj Ka kanya Love Rashifal 12 April 2024: आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा, अपनी वाणी पर संयम रखें

Updated at : 12 Apr 2024 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Kanya rashifal 12 April 2024

Aaj ka Kanya rashifal 12 April 2024

Aaj ka Kanya rashifal 12 April 2024: कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka kanya Love Rashifal 12 April 2024: कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का दिन हैं. आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा. आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में आप अनुभव का पूरा फायदा उठाएंगे. यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको कोई काम सौंपे, तो उसे समय पर पूरा करें. आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है. एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी.
करियर/बिज़नस- आज का दिन करियर के हिसाब से परिणाम लेकर आ रहा है. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी. आप अपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे. अगर आप जिस भी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो आपको इसमें सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे आपको जल्द सफलता मिले.
लव रिलेशनशिप- आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता हैं. इस वजह से आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी. आज परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी, जिससे आपका निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा. आप अपने बुधिविवेक से सभी समस्याओ को समाप्त कर सकेंगे.
हेल्थ: आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको समय-समय पर किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत रहेगी. आज आपको खानपान में बहुत संयम बरतने की आवश्यकता है.
सावधानी: आज अपनी आंखें खुली रखें. सच और झूठ के अंतर को सही से पहचानने की कोशिश करें. बिना सोचे-समझे किसी की बात पर भरोसा न करें.
उपाय- आज नवरात्रि के चौथे दिन देवी को सिंघाड़े का भोग लगाएं.

Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola