कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, 'प्रपोज' डे पर रिश्तों में बढ़ सकती हैं दूरियां

Updated at : 08 Feb 2026 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल 08 फरवरी 2026

Aaj Ka Kanya Rashifal 08 Febuary 2026: आज 08 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा है, जो नई सोच और सोशल लाइफ के लिए बेहतरीन है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 08 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध की कुंभ में स्थिति आपको मानसिक रूप से व्यस्त रखेगी, लेकिन सफलता भी दिलाएगी. आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मन में कुछ अनजान चिंताएं रहेंगी जिससे आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. हालांकि, आप अपनी समझदारी से खुद को संभाल लेंगे और दिन के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध की कुंभ में स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रखेगी, लेकिन यह व्यस्तता आपको बड़ी सफलता और धन लाभ दिलाएगी. तकनीकी क्षेत्र और बैंकिंग से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला है. अटके हुए सरकारी काम आज गति पकड़ सकते हैं.

लव लाइफ: प्रपोज डे के दिन राहू पार्टनर के प्रति मन में कुछ गलतफमियां पैदा कर सकतें है, जिनका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. पार्टनर के साथ संवादहीनता की स्थिति न बनने दें. प्रपोज डे पर जीवनसाथी को पसंद का गिफ्ट देकर भावनाओं को व्यक्त करें. इससे आपका जीवनसाथी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और दिन का अंत सुखद होगा.

हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण पाचन तंत्र थोड़ा गड़बड़ हो सकता है. आज आपको हल्का और घर का बना भोजन ही लेना चाहिए. रात को देर तक जागने से बचें, क्योंकि नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती है.

सावधानी: दुविधा की स्थिति में कोई भी बड़ा निवेश या समझौता करने से बचें.

उपाय: पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

शुभ अंक- 9. शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola