ePaper

Aaj Ka Kanya Rashifal 04 Febuary 2026: शुक्र-मंगल बढ़ाएंगे प्रेम संबंध में रोमांस, समय की कमी से बढ़ सकता है मनमुटाव

Updated at : 04 Feb 2026 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल 04 फरवरी 2026

Aaj Ka Kanya Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 04 Febuary 2026: कन्या (Virgo): बुध का गोचर आपकी लव लाइफ में नई एनर्जी भरेगा और परिवार का सपोर्ट दिलाएगा. आज का दिन आपके लिए औसत लेकिन सुखद रहेगा. परिवार की ओर से कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है. आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. लव लाइफ जी रहे युवाओं के रिश्ते में आज एक नई ताजगी और ऊर्जा महसूस होगी.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ राशि में प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत शुभ है, एकाग्रता बढ़ेगी. बिजनेस में निवेश के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन चंद्रमा-केतु की बारहवीं स्थिति के कारण फालतू के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा वरना बजट बिगड़ सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में मकर के शुक्र और मंगल रोमांस का तड़का लगाएंगे, लेकिन आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे जिससे मनमुटाव हो सकता है. आज पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दें या कम से कम फोन पर लंबी बात करें ताकि वे खुद को उपेक्षित महसूस न करें.

हेल्थ: अनिद्रा और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है; केतु का प्रभाव अस्पताल के चक्कर भी लगवा सकता है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. रात को सोने से पहले स्क्रीन टाइम जीरो करें और शांत मन से ईश्वर का ध्यान करें.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी प्लानिंग किसी को न बताएं.

उपाय: पक्षियों को सप्तधान (7 तरह का अनाज) खिलाएं और गणेश चालीसा पढ़ें.

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola