इन राशि वालों के नौकरी-व्यापार में रुकावटें होंगी दूर, नयी आशाओं का होगा उदय.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 6:39 AM
डॉ एनके बेरा जानिए कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन, किसे होगा आकस्मिक धन का लाभ तो नौकरी में परिवर्त्तन की है संभावना, कौन पायेगा शत्रुओं पर विजय तो किसके प्रेम संबंधों में आयेगी मिठास…. मेष इच्छित कार्य सफल होगा.सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. वृष […]
डॉ एनके बेरा
जानिए कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन, किसे होगा आकस्मिक धन का लाभ तो नौकरी में परिवर्त्तन की है संभावना, कौन पायेगा शत्रुओं पर विजय तो किसके प्रेम संबंधों में आयेगी मिठास….
मेष
इच्छित कार्य सफल होगा.सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृष
वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. विपरीत स्थितियों में सुधार, प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार होगा.
मिथुन
रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. नये काम में लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड्यंत्र विफल होगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.
कर्क
सद्भावनाएं व शुभ संदेश प्राप्त होगा. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.
सिंह
सक्रिय व्यक्तित्व का विकास, मानसिक उलझनों का निवारण होगा. आदर, सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार होगी.
कन्या
नौकरी-व्यापार में रुकावटें दूर होगी. नयी आशाओं का उदय होगा. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेगें. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला
दैनिक जीवन में आने वाली बाधाओं का शमन हो जायेगा. विविध समस्याओं का समाधान, परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.
वृिश्चक
झंझटों व नाना प्रकार के अवरोधों के कारण किसी भी काम के बनने में शंका रहेगी. आर्थिक पक्ष से कुछ खिन्नता व निराशा झेलनी पड़ेगी.
धनु
राजनीतिक संपर्क प्रभाव बढ़ेगा. चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.
मकर
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी बृहत योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
कुंभ
विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाया रकम की प्राप्ति होगी. स्वाभिमान और स्वावलम्बन बढ़ेगा.
मीन
घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. चिंतनीय वातावरण से मुक्ति, परिश्रम का फल मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










