इनके विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का होगा विकास. शत्रुओं पर दबाव बनाने में होंगे सफल......जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 12 Feb 2020 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा जानिए कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन, किसे होगा आकस्मिक धन का लाभ तो नौकरी में परिवर्त्तन की है संभावना, कौन पायेगा शत्रुओं पर विजय तो किसके प्रेम संबंधों में आयेगी मिठास…. मेष नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी. व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा. […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
जानिए कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन, किसे होगा आकस्मिक धन का लाभ तो नौकरी में परिवर्त्तन की है संभावना, कौन पायेगा शत्रुओं पर विजय तो किसके प्रेम संबंधों में आयेगी मिठास….
मेष
नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी. व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
वृष
कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. आकस्मिक धन लाभ होगा. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मिथुन
प्रभावशाली लोगों के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा होगा. सुख-सौहार्द की वृद्धि, आर्थिक क्षेत्र में सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा.
कर्क
औपचारिक संपर्क व संबंध बढ़ेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि. धन-द्रव्य का लाभ. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग-व्यापार की योजनाएं सफल होगी.
सिंह
सक्रियता बनाये रखें. सभी काम देर-सबेर पूरे होंगे. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगेे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम प्रसंगों में उलझन होगा.
कन्या
आर्थिक उन्नति. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद होगा. जमीन-मकान संबंधी काम पूरे होंगे. नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगी.
तुला
नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. अत्यधिक कार्यव्यस्तता रहेगी. प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी.
वृिश्चक
चिरसंचित अभिलाषा पूरी होगी. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, शुभ संवाद की प्राप्ति होगी. उत्साहित रहेंगे. अपने श्रेष्ठत्व बोध करा पाने में सफल होंगे.
धनु
विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफल होंगे. सुख-साधनों व आत्मविश्वास में वृद्धि. जमीन जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी.
मकर
सट्टा-लॉटरी से लाभ होगा. हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
कुंभ
दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. लंबित कार्य पूरा होगा.
मीन
समस्याओं का निराकरण होकर नौकरी में कुछ उन्नति होने की संभावना. विविध सुख साधन उपलब्ध होंगे. पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




