रोजी-रोजगार में इन्‍हें मिलेगी सफलता.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 27 Aug 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
रोजी-रोजगार में इन्‍हें मिलेगी सफलता.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष इच्छित कार्य सफल होंगे. रोग-शोक-दुश्चिंताओं से छुटकारा मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. परिवार में सब कुशल-मंगल होगा. वृष वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. विपरीत स्थितियों में सुधार. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार, अधूरे कार्य पूरे होंगे. मिथुन रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. लाभकारी वातावरण की […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

इच्छित कार्य सफल होंगे. रोग-शोक-दुश्चिंताओं से छुटकारा मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. परिवार में सब कुशल-मंगल होगा.

वृष

वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. विपरीत स्थितियों में सुधार. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार, अधूरे कार्य पूरे होंगे.

मिथुन

रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. लाभकारी वातावरण की शुरुआत है. नये काम में लाभ मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा.

कर्क

पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा, सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होंगे. उद्योग-व्यापार में सफलता मिलेगी. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय होगा.

सिंह

सक्रिय व्यक्तित्व का विकास होगा. मानसिक उलझनों का निवारण होगा. आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी. वर्तमान परिस्थितियों में सुधार होगी.

कन्या

नौकरी-व्यापार में रुकावटें दूर होंगी. नयी आशाओं का उदय होगा. धैर्य व साहस से आपके सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे.

तुला

दैनिक जीवन में आने वाली बाधाओं का शमन हो जायेगा. विविध समस्याओं का समाधान. परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.

वृिश्चक

झंझटों व नाना प्रकार के अवरोधों के कारण किसी भी काम के बनने में शंका होने लगेगी. आर्थिक पक्ष से कुछ खिन्नता व निराशा झेलनी पड़ेगी.

धनु

राजनीतिक संपर्क-प्रभाव बढ़ेगा. चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ. सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा होगी.

मकर

सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों को कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को साकार करने में लोगों का साथ मिलेगा.

कुंभ

विरोधियों पर विजय. सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा.

मीन

घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण. मनोकामनाएं पूरी होंगी. चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola