इनकी नौकरी या व्यवसाय में हो सकता है परिवर्तन.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 24 Jul 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष चिंता कम होगी. रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. वृष प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें. शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे. लोग आपकी पीठ पीछे निंदा […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
चिंता कम होगी. रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा.
वृष
प्रयास व उत्साह से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें. शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे. लोग आपकी पीठ पीछे निंदा करेंगे.
मिथुन
सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में प्रोमोशन के अवसर मिल सकते हैं. जीवन साथी से पूर्ण सुख व सहयोग मिलेगा.
कर्क
नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है.
सिंह
नया काम इस समय हाथ में न लें. कोई अप्रिय समाचार मिलेगा, जिससे मन एकदम परेशान व आप भयभीत हो उठे. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें.
कन्या
व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिंताओं से आप मुक्त हो जायेंगे. जीवन साथी से व्याप्त मतभेदों का निराकरण होगा. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
विरोधी प्रबल होकर हावी होंगे. कोई भी कार्य सावधानी से करें अन्यथा किसी विपत्ति में फंस सकते हैं. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा.
वृिश्चक
धन प्राप्ति के लिए किये गये प्रयासों में बराबर सफलता मिलेगी. राजनैतिक वर्चस्व भी बढ़ेगा. मान-सम्मान, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी.
धनु
कारोबार में आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपके अपने परिश्रम का पूरा पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.
मकर
आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार के हालात कुछ बेहतर होंगे. रुके काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक यात्रा का प्रोगाम बन सकता है.
कुंभ
विघ्न-बाधाओं के बावजूद सफलता व धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. कोई पुराना दिया हुआ उदार पैसा वसूल होगा. आवश्यक कार्यों में सफलता पायेंगे.
मीन
मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आय में कुछ कमी रहेगी. फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




