इन राशि वालों को मिलेंगे रोजी-रोजगार का उचित अवसर....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 15 Jul 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष चिंतनीय वातावरण से मुक्ति. रोजी-रोजगार में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेगा. वृष रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. मिथुन […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
चिंतनीय वातावरण से मुक्ति. रोजी-रोजगार में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेगा.
वृष
रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. राजकीय सहयोग-समर्थन, व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं, व्यस्तता अधिक रहेगी.
कर्क
संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी. वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. दुर्घटना होने की आशंका.
सिंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना, आय से अधिक व्यय होगा. मन में वैचेनी रहेगी.
कन्या
मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाहादि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
रिश्तेदार व मित्रों से मेल मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में खुशी का अवसर आयेगा.
धनु
आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चल कर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निबटायेंगे.स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. प्यार में सफलता मिलेगा. सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.
मीन
समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




