इनकी नवीन व्यापारिक योजनाएं होंगी सफल...जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम में कुछ उलझनों का सामना होगा. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. वृष कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, कुछ जरूरी काम-काज के प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ मिलेगा. मिथुन नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. […]
डॉ एनके बेरा
मेष
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम में कुछ उलझनों का सामना होगा. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है.
वृष
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, कुछ जरूरी काम-काज के प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ मिलेगा.
मिथुन
नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.
कर्क
उलझा हुआ कार्य सुलझेगा, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी, आपके मित्र मददगार साबित होंगे, मन को शांति मिलेगी.
सिंह
विपरीत स्थितियों में सुधार होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधाऩ मिलेगा, निराशा का अंत, नये लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ, शुभ समाचार मिलेगा.
कन्या
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है, चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति, नयी आशाएं उदित होगी, धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
निराशा दूर होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे.
वृिश्चक
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे, विरोधियों पर विजय, संकल्पित काम पूरे होंगे.
धनु
समय अनुकूल है, महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान,व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
मकर
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होगी, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाक-पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कुंभ
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है.
मीन
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभवना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




