इनकी आर्थिक-व्यावसायिक स्थितियां रहेंगी सामान्य….जानें अपने राशिफल के बारे में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष पुरानी चिंताओं से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. वृष वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय होगा, कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. मिथुन नवीन योजनाएं कार्यांवित […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
पुरानी चिंताओं से मुक्ति, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे.
वृष
वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय होगा, कर्मक्षेत्र में मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे.
मिथुन
नवीन योजनाएं कार्यांवित होंगी, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाक्पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
कर्क
अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें, विपरीत स्थितियों में सुधार होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, निराशा का समापन होगा.
सिंह
आर्थिक-व्यावसायिक स्थितियां सामान्य रहेगी, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी, आपके मित्र मददगार साबित होंगे.
कन्या
अप्रिय स्थिति का सामना होगा, कर्मक्षेत्र में अवरोध-विरोध, विशेष परिश्रम के बाद आंशिक सफलता, किसी से विवाद और लेन-देन के कारण तनाव से बचें.
तुला
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे, प्रभावशाली माध्यम से लाभ मिलेगा.
वृिश्चक
हर क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.
धनु
निराशा दूर होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.
मकर
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे, वाहन सुख, व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी.
कुंभ
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभावना.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










