धन प्राप्ति के प्रयासों में इन्‍हें मिलेगी सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे संपन्न.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 15 Jan 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
धन प्राप्ति के प्रयासों में इन्‍हें मिलेगी सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे संपन्न.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. संचित धन व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवाद सुलझेंगे. वृष लोकप्रियता का विस्तार. धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार की प्राप्ति होगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगा. आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. मिथुन व्यापार-व्यवसाय में सफलता. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. संचित धन व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवाद सुलझेंगे.
वृष
लोकप्रियता का विस्तार. धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार की प्राप्ति होगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगा. आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में सफलता. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति. पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.
कर्क
सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं. मनोरंजन के प्रयोजन बनेंगे. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. साहस से सभी कार्य होंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
सिंह
परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. हालांकि पारिवारिक दायित्व के निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
कन्या
मित्र-परिजनों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होंगे. किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुख साधनों में वृद्धि. विरोधियों पर विजय पायेंगे. सामाजिक-राजनीतिक संपर्क का लाभ मिलेगा.
वृिश्चक
परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी. अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें.
धनु
देश-देशांतर गमन का सुअवसर आ सकता है. अतीत की कुछ बातें भविष्य के लिए मन को चिंतित कर सकती हैं, जिससे मन दुखी रहेगा.
मकर
वांछित प्रयत्नों में कामयाबी मिल सकती है. पत्नी व बच्चों से मधुर संबंध बनेगा. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अनुकूल है. कारोबार में उन्नति होगी.
कुंभ
कोई भी काम सोच-समझकर ही करें, अन्यथा बदनामी व झूठा इल्जाम भी लग सकता है. शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
मीन
मनचाहा कार्य पूरे होने की संभावना है. समस्याएं सुलझेंगी एवं अनुकूल वातावरण की सृष्टि होगी. इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे, सफल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola