इनके व्यवसाय में आ गया उन्नति का समय.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 08 Jan 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
इनके व्यवसाय में आ गया उन्नति का समय.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से नये पद व अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यवसाय में उन्नति का समय है. वृष आपका संयत व्यवहार सोची गयी योजना को साकार करने में लाभकारी सिद्ध होगा. जीवनसाथी एवं संतान के क्रियाकलाप गुप्त चिंता का विषय हो […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से नये पद व अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यवसाय में उन्नति का समय है.
वृष
आपका संयत व्यवहार सोची गयी योजना को साकार करने में लाभकारी सिद्ध होगा. जीवनसाथी एवं संतान के क्रियाकलाप गुप्त चिंता का विषय हो सकते हैं.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में लेनदेन संबंधी विवादों से दूर रहें. अनावश्यक भागदौड़ होगी.
सिंह
अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. कामकाज में आपकी प्रगति होगी. परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग है. परिवार में सब कुशल रहेगा.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपके काम बनेंगे. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्य संबंधी अड़चनें दूर होंगी.
वृिश्चक
स्वास्थ्य एवं गृह कलह के प्रति सतर्क रहें. लेखन पठन-पाठन में रुचि रहेगी. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी.
धनु
रोजी-रोजगार में सफल रहेंगे. यशस्वी कार्य का अवसर मिलेगा. आपकी कोई अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें. उनसे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा.
कुंभ
आवश्यक कार्यों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देनेवाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
मानसिक उलझनें होंगी. आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा, ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola