इनके संकल्पित काम होंगे पूरे…..जानें अपने राशिफल के बारे में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष मांगलिक-रचनात्मक कामों में धन का खर्च अधिक होगा, जबकि आमदनी के स्रोत नहीं बढ़ेंगे. रोजी-रोजगार में सुधार. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. वृष सामयिक कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न होंगी, किंतु उनका समाधान भी संभव हो सकेगा. राज्यपक्ष का समर्थन. श्रेष्ठजनों की संगति मिलेगी. मिथुन संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
मांगलिक-रचनात्मक कामों में धन का खर्च अधिक होगा, जबकि आमदनी के स्रोत नहीं बढ़ेंगे. रोजी-रोजगार में सुधार. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.
वृष
सामयिक कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न होंगी, किंतु उनका समाधान भी संभव हो सकेगा. राज्यपक्ष का समर्थन. श्रेष्ठजनों की संगति मिलेगी.
मिथुन
संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता. संतान पक्ष से शुभ समाचार. परिश्रम-प्रयत्न से रुके हुए काम पूरे होंगे.
कर्क
नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. राज्यपक्ष से समर्थन मिलेगा. अनायास काम बनेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
सिंह
गृह-भूमि-वाहन का सुख. सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार होगा.
कन्या
मित्रों का सहयोग मिलेगा.घरेलू समस्याओं का निवारण होगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
सगे-संबंधियों का आवागमन बना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. अपने सोचे अनुसार विशेष काम बनेंगे. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका.
वृिश्चक
आर्थिक परेशानी दूर होगी. सेहत में सुधार होगा. संतान, परिवार तथा स्वजन मित्रों से संपर्क ठीक रहेगा. रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेेगी.
धनु
नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना बन रही है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. निराशा दूर होगी. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास. बिगड़े कार्य बनेंगे.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख. यात्रा सुखद. धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
कुंभ
अव्यवस्थित दिनचर्या. शारीरिक कष्ट. वाहन दुर्घटना भय. खर्च अधिक होगा. कोई नवीन समस्या आ सकती है, परंतु आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. दिमागी तनाव रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










