रोजी-रोजगार में परिश्रम से इन्‍हें होगा लाभ. रहेगी शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझनें.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 17 Jul 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
रोजी-रोजगार में परिश्रम से इन्‍हें होगा लाभ. रहेगी शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझनें.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष रोजी-रोजगार में परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त होगा. शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझन रहेगी. खर्च अधिक होगा. कोई नयी समस्या आ सकती है, परंतु अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे. वृष जमीन-मकान संबंधी कठिनाइयां दूर होंगी. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूरे होंगे. मिथुन पारिवारिक दायित्व पूरे […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

रोजी-रोजगार में परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त होगा. शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझन रहेगी. खर्च अधिक होगा. कोई नयी समस्या आ सकती है, परंतु अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.

वृष

जमीन-मकान संबंधी कठिनाइयां दूर होंगी. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूरे होंगे.

मिथुन

पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. घरेलू जरूरतों पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. आर्थिक हानि तथा सुख-शांति की हानि होगी.

कर्क

कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी. सेहत में सुधार होगा. नया वाहन खरीदने का संयोग बनेगा. कार्य में जोखिम से परहेज रखें.

सिंह

संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. आर्थिक समस्याओं का सहजता से समाधान होगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.

कन्या

यात्राएं सफल होंगी. अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव कार्य भी पूरा कर लेंगे.

तुला

रोजगार-व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. नवीन योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सरकारी पक्ष का सहयोग मिलेगा. परिचितों से मुलाकात होगी.

वृिश्चक

हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी. आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना बन रही है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.

धनु

रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. निर्माण कार्य में प्रगति. धनलाभ के योग बनेंगे. व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. घर में मांगलिक आयोजन होगा.

मकर

थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख मिलेगा. यात्रा सुखद होगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से परिवार के उत्साह में वृद्धि होगी.

कुंभ

नये लोगों से संपर्क होगा. महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा. शुभ समाचार मिलेंगे. गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा. स्वाभिमान की रक्षा होगी.

मीन

महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. व्यापार में वृद्धि. चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा. इंटरव्यू, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola