झारखंड: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कैसी है भारत की तैयारी, कप्तान सविता पुनिया ने बताया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Oct 2023 3:26 PM

विज्ञापन

वहीं, टीम तैयारी पर कप्तान सविता पुनिया बात करते हुए कहा कि हमारी तैयारी बेहतर है. टीम ने एशियन गेम्स मे शानदार प्रदर्शन किया है. जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है

विज्ञापन

झारखंड में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार से आगाज हो जाएगा. इसे लेकर सभी 6 टीमें पहले ही रांची आ चुकी है. मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस वार्ता को कप्तान सविता पुनिया, कोच जेनेके शोपमैन, उप-कप्तान ग्रेस एक्का ने संबोधित किया. इस दौरान भारतीय हॉकी टीम की कप्तान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया में हम लंबे समय बाद एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं. जो हमें सुखद अनुभव दे रहा है.

वहीं, टीम तैयारी पर कप्तान सविता पुनिया बात करते हुए कहा कि हमारी तैयारी बेहतर है. टीम ने एशियन गेम्स मे शानदार प्रदर्शन किया है. जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है. जबकि चीन से हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मैच अलग होता है. चीन के खिलाफ हमने अच्छा नहीं खेला जिसकी वजह से हमें हार मिली. हम हर टीम के खिलाफ अलग रणनीति से खेलेंगे. टूर्नामेंट में हम किसी भी टीम को कमतर नहीं आंक रहे हैं.

Also Read: रांची: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग,बोले-हो भव्य आयोजन
झारखंड के लोग हैं बेहद सपोर्टिव

झारखंड के बार में जब पत्रकारों ने सवाल किया तो कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं. जिसका हमें फायदा मिलेगा. हमारी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी हैं. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो चोट से जूझ रही है. इसलिए कुछ मैचों के लिए उन्हें बाहर रहना पड़ेगा. जबकि कोच ने कहा कि हम खिलाड़ी हैं. मौसम हमारे लिए मायने नहीं रखता है. हम बस मेहनत से खेलते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola