कोरोना के बीच कड़ाके की ठंड पर क्या बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Updated at : 23 Dec 2020 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के बीच कड़ाके की ठंड पर क्या बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी एवं ठंड के इस मौसम में गरीब, जरूरतमंद और निराश्रितों को मदद करना हम सभी का कर्तव्य है. ऐसे वर्ग के लोगों के लिए ठंड का मौसम काफी पीड़ादायक होता है. इन्हें सामाजिक सहयोग एवं सुरक्षा देना हम सबकी जिम्मेवारी है. जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप साधन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. आज बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित संत जेवियर स्कूल में मिशन वन मिलियन स्माइल्स द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने ये बातें कहीं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जन-जीवन सामान्य हो, इसको लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. संत जेवियर स्कूल परिसर में वर्षों से बच्चों की किलकारियां गूंजती आई हैं, लेकिन आज वैश्विक महामारी को लेकर स्कूल परिसर में शांत माहौल है. कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए कई व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव हुए हैं. महामारी की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मानव जीवन ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए नए-नए तरीकों और व्यवस्थाओं को अपनाया है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : कश्मीर में बर्फबारी का असर, बढ़ी सर्दी, जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सावधानीपूर्वक कदम उठाते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करनेवाले बच्चे फिर से स्कूलों में आकर पढ़ाई कर सकें, इसलिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल संक्रमण के भय से स्कूलों में आने वाले बच्चों की संख्या कम है, लेकिन मन में निराशा का भाव नहीं रखना है. खुद की सुरक्षा, दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सभी का सहयोग लेकर आगे का सफर तय करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में चुनौती सामने है, पर इन चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है. मुसीबतें आती हैं और जाती हैं. ऐसे हालात में सबका सहयोग लेकर इन चुनौतियों से निपटते हुए आगे बढ़ेंगे और सभी बाधाओं को पार करेंगे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : रांची से हावड़ा के बीच शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेन, जानिए क्यों बस की जगह इस ट्रेन से सफर करना यात्री कर रहे पसंद

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन एवं मिशन वन मिलियन स्माइल्स द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा सामाजिक सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है. गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति अपनी संवेदनाओं को आपने प्रकट किया है. आगे भी इसी तरह आपसी समन्वय बनाकर सामाजिक उन्नति के लिए कार्य करते रहने की आवश्यकता है. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूल प्रांगण में उपस्थित जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच ऊनी वस्त्र एवं कंबल का वितरण भी किया. इस अवसर पर संत जेवियर स्कूल डोरंडा के प्रिंसिपल फादर संजय केरकेट्टा, उपायुक्त रांची छवि रंजन, मिशन वन मिलियन स्माइल्स मुहिम के समन्वयक सह उपसमाहर्ता संजय पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola