गढ़वा और रांची से मिले एक-एक कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 101 एक्टिव मामले
Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 May 2020 10:43 PM
झारखंड में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें एक इटकी रांची का है और दूसरा गढ़वा जिले का. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. जबकि राज्य में एक्टिव मामले 101 हो गये हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. रांची में संक्रमित पायी गयी एक महिला है, जबकि गढ़वा से एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
रांची : झारखंड में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें एक इटकी रांची का है और दूसरा गढ़वा जिले का. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. जबकि राज्य में एक्टिव मामले 101 हो गये हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. रांची में संक्रमित पायी गयी एक महिला है, जबकि गढ़वा से एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
Also Read: श्रमिकों से CM हेमंत सोरेन की अपील, कोई भी पैदल अपने गंतव्य को ना जाए, घर तक पहुंचायेगी सरकार
रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि महिला इटकी की रहने वाली है. कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र से लौटी है और इस समय खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही है. वहीं उसका सैंपल लिया गया था. जिसमें वह पॉजिटिव पायी गयी है. अब उसे रिम्स के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा. गढ़वा में मिला संक्रमित भी पुणे महाराष्ट्र से लौटा है. वह गढ़वा के कांडी प्रखंड का रहने वाला है. इस समय वह भी क्वारेंटाइन में है.
शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. इसमें 113 लोग स्वस्थ हो गये हैं. शनिवार को राज्य में 16 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए. राज्यभर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस प्रकार राज्य में कुल एक्टिव मामले 101 रह गये. शनिवार को सरकार लैब में कुल 1372 सैंपलों की जांच की गयी, इसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. वहीं, प्राइवेट लैब में 57 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला. झारखंड में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
जिला – पॉजिटिव – मौत – स्वस्थ – एक्टिव मामले
रांची – 103 – 2 – 83 – 18
बोकारो – 10 – 01 – 09 – 00
हजारीबाग – 24 – 00 – 03 – 21
धनबाद – 05 – 00 – 02 – 03
गिरिडीह – 10 – 00 – 01 – 09
कोडरमा – 06 – 00 – 01 – 05
सिमडेगा 02 – 00 – 02 – 00
देवघर – 04 – 00 – 04 – 00
गढ़वा – 28 – 00 – 03 – 25
पलामू – 15 – 00 – 03 – 12
जामताड़ा – 02 – 00 – 00 – 02
गोड्डा – 01 – 00 – 00 – 01
दुमका – 02 – 00 – 02 – 00
पूर्वी सिंहभूम – 04 – 00 – 00 – 04
लातेहार – 01 – 00 – 00 – 01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










