ePaper

तिरुपति में फंसे हैं 3540 मजदूर, मुंडा ने सीएम को लिखा पत्र

Updated at : 19 May 2020 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
तिरुपति में फंसे हैं 3540 मजदूर, मुंडा ने सीएम को लिखा पत्र

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में झारखंड के 3540 मजदूर फंसे है. इन सभी मजदूरों का स्थानीय जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है. ये मजदूर झारखंड लौटना चाहते है़ं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

रांची : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में झारखंड के 3540 मजदूर फंसे हैं. इन सभी मजदूरों का स्थानीय जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है. ये मजदूर झारखंड लौटना चाहते है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा हैं.

पत्र में श्री मुंडा ने बताया है कि तिरुपति के सांसद बाली दुर्गा प्रसाद ने उन्हें मेल के माध्यम से इसकी सूचना दी है. श्री मुंडा ने बताया है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने रेलवे को चित्तुर और चित्तोर से दो ट्रेन श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने का आग्रह किया है. स्पेशल ट्रेन रांची, पलामू और गिरिडीह के लिए मांगी गयी है. प्रवासी मजदूरों को झारखंड वापस लाने का यह प्रयास है़ श्री मुंडा ने कहा कि इस पर राज्य सरकार को भी पहल करनी चाहिए. रेलवे मंत्रालय से समन्वय कर आंध्र प्रदेश से स्वीकृत ट्रेनों को झारखंड लाने की व्यवस्था की जाये. इस मामले में राज्य सरकार तुरंत संज्ञान ले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola