PM नरेंद्र मोदी पर CM हेमंत सोरेन के तंज के बाद झारखंड की सियासत गरमायी, बीजेपी नेता भड़के, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Jharkhand News, रांची न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर फोन किया था. हेमंत सोरेन ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसमें सीएम ने पीएम पर तंज कसा है. इससे भाजपा भड़क गयी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं सांसद संजय सेठ समेत अन्य नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
Jharkhand News, रांची न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर फोन किया था. हेमंत सोरेन ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसमें सीएम ने पीएम पर तंज कसा है. इससे भाजपा भड़क गयी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं सांसद संजय सेठ समेत अन्य नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की. बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते.
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 6, 2021
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पीएम नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए तंज कसने के बाद झारखंड की सियासत गरमा गयी है. बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा और कड़ी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हेमंत सोरेन को सबसे स्तरहीन सीएम बताया. उन्होंने कहा कि देश ने शायद ही कभी ऐसा स्तरविहीन मुख्यमंत्री देखा होगा.
देश ने शायद ही कभी ऐसा स्तरविहीन मुख्यमंत्री देखा होगा.
प्रधानमंत्री जी ने बड़ा हृदय दिखाते हुए मुख्यमंत्री को फ़ोन किया लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान की निंदा आज झारखण्ड का प्रत्येक नागरिक कर रहा है.
काश सुनसान सड़कों पर घूमने के बजाए अस्पतालों में जाकर देखते की स्थिति क्या है? https://t.co/OuFMpo7tO6
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) May 7, 2021
रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने भी ट्वीट कर कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन की ऐसी भाषा राज्य की जनता का अपमान है. पीएम ने सीएम से राजनीतिक बातचीत नहीं की है, बल्कि कोरोना की स्थिति का जायजा लिया है. मुख्यमंत्री को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए.
देश के माननीय प्रधानमंत्री ने एक राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य की स्थिति पर बात करने फोन किया था। यह कोई राजनैतिक बातचीत नहीं थी। तनिक मर्यादा का ख्याल तो रखे होते मुख्यमंत्री जी! आपकी यह भाषा राज्य की उस जनता का भी अपमान है, जिसका हालचाल जानने प्रधानमंत्री जी ने फोन किया था। https://t.co/e5MryZ9tXs
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) May 7, 2021
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




