ePaper

सांसद खेल महोत्सव: विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, समापन समारोह में शिरकत करेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

Updated at : 18 Feb 2023 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव: विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, समापन समारोह में शिरकत करेंगे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

सांसद खेल महोत्सव में सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में संपन्न होगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. दोपहर 2 बजे खेल समारोह संपन्न होगा.

विज्ञापन

रांची : सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को खेलगांव में एथलेटिक्स एवं लॉन्ग जंप में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. रविवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. दोपहर 2 बजे खेल समारोह संपन्न होगा. गर्ल्स एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में आरती कुमारी (मोरहाबादी) को प्रथम स्थान, उर्मिला कुमारी (मोरहाबादी) को दूसरा स्थान, जबकि तीसरे स्थान पर धुर्वा की सरिता कुमारी रही. 400 मीटर दौड़ में प्रियंका (ओरमांझी) प्रथम, वर्षा कुमारी (खलारी) दूसरे स्थान पर, जबकि तीसरे स्थान पर मोरहाबादी की आरती कुमारी रही.

दौड़ के ये रहे विजेता

600 मीटर दौड़ (गर्ल्स) में किरण्ती कुमारी (रांची) को प्रथम स्थान मिला. दूसरे स्थान पर दिव्यानी लिंडा (कांके) रही. तीसरे स्थान पर प्रियंका कुमारी (अनगड़ा) रही. एथलेटिक्स एक सौ मीटर ब्वॉयज में अरुण कुमार (रांची) प्रथम, विक्की लोहरा (रांची) द्वितीय, तीसरे स्थान पर मोहम्मद जैनुल (रांची) रहा. 400 मीटर (ब्वॉयज) में प्रथम रवि गणेश कुमार (हटिया), दूसरे स्थान पर अभिषेक टोप्पो (रांची) एवं तीसरे स्थान पर प्रदीप कुमार (रांची) रहा. 600 मीटर (ब्वॉयज) दौड़ में प्रेम कुमार महतो (रांची) प्रथम, अमन कुमार महतो (मोरहाबादी) दूसरे स्थान पर एवं विश्वजीत महतो (ईचागढ़) तीसरे स्थान पर रहे.

Also Read: झारखंड:बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, वैज्ञानिक डॉ कौशल ने बनायी जोड़ों के दर्द की दवा, मिला पेटेंट

लॉन्ग जंप में ये रहे विजेता

लॉन्ग जंप सब जूनियर (ब्वॉयज) में विकास टोप्पो (मांडर) प्रथम, दिनेश वोकटो (अनगड़ा) दूसरे स्थान पर, जबकि तीसरे स्थान पर शुभम कुमार (ओरमांझी) रहा. सब जूनियर (गर्ल्स) लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान पर कोमल तिर्की (रांची), दूसरे स्थान पर पूर्णिमा मुंडा (ओरमांझी) एवं तीसरे स्थान पर रितु लकड़ा (रांची) रही. 800 मीटर सीनियर (ब्वॉयज) में प्रदीप कुमार (रांची) प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर रंजीत कुमार (ओरमांझी) एवं तीसरे स्थान पर विक्रांत कुमार महतो (रांची) विजेता रहे.

Also Read: पलामू हिंसा: महाशिवरात्रि पर टूटी परंपरा, पांकी में नहीं निकली शिव बारात, MP सुनील सिंह ने बताया प्रशासनिक चूक

सम्मानित हुए विजेता

सांसद खेल महोत्सव में सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद अजय मारू, रंजन सिंह, विनय जयसवाल, संदीप वर्मा, रमेंद्र सिंह, राजीव सहाय ने सांसद खेल महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया. सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह खेलगांव में संपन्न होगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. दोपहर 2 बजे खेल समारोह संपन्न होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola