झारखंड के 5.43 लाख वाहन बनेंने कबाड़, इन तारीखों में खरीदे वाहन होंगे स्क्रैप, जानिए क्या करना है आपको

Updated:
विज्ञापन

scrap-policy-for your old vehicle know the scrapping-benefits-and-incentives

केंद्र सरकार ने 13 अगस्त को नयी वाहन स्क्रैप नीति लांच कर दी है. इसमें 15 साल तक के वाहन स्क्रैप (बेकार) घोषित हो जायेंगे या उन्हें नियमित रूप से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा. झारखंड में ऐसे वाहनों की संख्या 5.43 लाख है, जो सीधे बेकार (स्क्रैप) घोषित हो जायेंगे.

विज्ञापन
  • एक जनवरी 1970 से 31 मार्च 2006 तक के वाहन होंगे स्क्रैप

आपके शहर में

विज्ञापन
  • सबसे अधिक जमशेदपुर में 1.15 लाख वाहन स्क्रैप होंगे

  • सबसे कम खूंटी में केवल तीन वाहन स्क्रैप होंगे

  • सुनील चौधरी, रांची: केंद्र सरकार ने 13 अगस्त को नयी वाहन स्क्रैप नीति लांच कर दी है. इसमें 15 साल तक के वाहन स्क्रैप (बेकार) घोषित हो जायेंगे या उन्हें नियमित रूप से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा. झारखंड में ऐसे वाहनों की संख्या 5.43 लाख है, जो सीधे बेकार (स्क्रैप) घोषित हो जायेंगे. परिवहन विभाग द्वारा एक जनवरी 1970 से 31 मार्च 2006 तक के वाहनों की सूची तैयार की गयी है.

    इनमें मोटरसाइकिल, अॉटो, कार, ट्रैक्टर, ट्रेलर, बस समेत अन्य प्रकार के वाहन शामिल हैं. बताया गया कि केंद्र के अगले कदम के बाद राज्य में भी स्क्रैप की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके बाद इन वाहनों को सड़क से हटाना होगा और स्क्रैप में भेजना होगा.

    1411 पुरानी एंबुलेंस भी स्क्रैप में होंगी शामिल : राज्य में इस समय 15 वर्ष से अधिक पुरानी 1411 एंबुलेंस हैं, जो स्क्रैप होंगी. वहीं, 226 एनिमल एंबुलेंस भी इस सूची में हैं. 17998 ट्रैक्टर भी हैं, जिनका कॉमर्शियल इस्तेमाल होता है.

    हजारीबाग और धनबाद में जोड़ा वाहन भी हैं : राज्य के हजारीबाग और धनबाद जिले में एक-एक जोड़ा वाहन (आर्टिक्यूलेटेड व्हीकल) भी है, जो स्क्रैप होंगे. इनके अलावा अर्थ मूविंग वाहन, फोर्क लिफ्ट, गुड्स कैरियर, लाइब्रेरी वैन, कैब, मोपेड, बस, मैक्सी कैब, स्कूटर आदि भी हैं.

    सबसे अधिक संख्या साइड कार मोटरसाइकिल/स्कूटर की : राज्य में सबसे अधिक स्क्रैप होने वाले वाहनों में साइड कारवाले मोटरसाइकिल और स्कूटर हैं. इनकी संख्या दो लाख 53 हजार 594 है.

    साइड कार्ट वाले वाहनों की संख्या 92526 है: 29377 तिपहिया या अॉटो वाहन भी स्क्रैप होंगे : राज्य में वर्ष 2006 के पहले के 3397 पैसेंजर तिपहिया वाहन भी हैं, जो स्क्रैप होंगे. इनमें 635 रांची जिले में ही हैं. वहीं 25980 तिपहिया वाहन निजी इस्तेमाल के लिए निबंधित हैं. इनमें 7298 केवल रांची जिले में ही हैं.

    कहां कितने वाहन होंगे स्क्रैप

    जिला वाहन

    रांची 86026

    हजारीबाग 56298

    पलामू 11797

    दुमका 7673

    पूर्वी सिंहभूम 115150

    प सिंहभूम 38648

    गुमला 10740

    लोहरदगा 4965

    जिला वाहन

    बोकारो 40576

    धनबाद 79288

    गिरिडीह 52285

    कोडरमा 8551

    चतरा 1807

    गढ़वा 2824

    देवघर 12017

    पाकुड़ 1404

    जिला वाहन

    गोड्डा 8659

    साहिबगंज 3999

    लातेहार 877

    सिमडेगा 517

    जामताड़ा 297

    सरायकेला 646

    खूंटी 03

    रामगढ़ 8

    Posted by: Pritish Sahay

    विज्ञापन

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola