ePaper

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची रेल मंडल के सभी 45 स्टेशनों पर मिलेगी निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा

Updated at : 02 Aug 2020 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची रेल मंडल के सभी 45 स्टेशनों पर मिलेगी निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा

रांची : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. खासकर रांची रेल मंडल के स्टेशनों से सफर करनेवालों के लिए खुशखबरी है. अब वे रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा का लाभ ले सकेंगे. डिजिटल एरा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत टाटा ट्रस्ट द्वारा यह सुविधा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध करायी गयी है.

Also Read: Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ मंदिर केंद्र व राज्य सरकार के आदेश पर खुलेगा, बढ़ेगी और सुरक्षा

रांची रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है. रांची रेल मंडल के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि 31 जुलाई 2020 को रांची रेल मंडल के टाटीसिल्वे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू हुई. इसके साथ ही अब मंडल के सभी 45 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : पाकुड़ में कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार, एक को पुलिस ने दबोचा, झारखंड में कोरोना के कुल 12188 केस

रांची रेल मंडल के प्रवक्ता ने कहा कि आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट संचार का एक महत्वपूर्ण साधन है. करोड़ों लोग इसका उपयोग करते हैं. इसे ही ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध करायी है. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत टाटा ट्रस्ट द्वारा यह सुविधा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध करायी गयी है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार, एक को पुलिस ने दबोचा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola