ePaper

Bharatiya Janata Party News: रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, समीर उरांव एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Updated at : 26 Sep 2020 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party News: रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, समीर उरांव एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharatiya Janata Party News, Raghubar Das, Annapurna Devi, Samir Oraon, Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में झारखंड के तीन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपू्र्णा देवी के अलावा राज्यसभा सांसद समीर उरांव को भी जगत प्रकाश नड्डा की टीम में अहम जिम्मेवारी दी गयी है.

विज्ञापन

Bharatiya Janata Party News: रांची : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में झारखंड के तीन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपू्र्णा देवी के अलावा राज्यसभा सांसद समीर उरांव को भी जगत प्रकाश नड्डा की टीम में अहम जिम्मेवारी दी गयी है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में झारखंड के तीन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

शनिवार (26 सितंबर, 2020) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम घोषित की. इसमें झारखंड के तीन नेताओं को शामिल किया गया है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Also Read: शान-ओ-शौक की जिंदगी ने जामताड़ा और गिरिडीह के 4 साइबर क्रिमिनल्स को पहुंचाया जेल

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालीं अन्नपूर्णा देवी को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अन्नपूर्णा देवी झारखंड की शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं. लंबे अरसे तक वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में रहीं, लेकिन वर्ष 2019 के आम चुनावों में उन्होंने पाला बदल लिया था.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 2019 के नवंबर महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हार गये थे. भाजपा को भी करारी शिकस्त मिली थी और यहां हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार बनी थी.

Also Read: झारखंड : इस गांव के 90 फीसदी युवा हैं साइबर क्रिमिनल, क्या है 50-50 का मामला

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola