ePaper

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Updated at : 21 Jul 2022 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर झारखंड में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. बीेजेपी नेता और कार्यकर्ता जमकर खुशियां मना रहे हैं. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी द्रौपदी मुर्मू के विजयी पर उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

President Election 2022: राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर झारखंड में उत्साह का माहौल है. कई जगहों पर नेता सहित कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी खूब ढोल-नगाड़े बज रहे हैं. इस जीत की खुशी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी जमकर थिरके. वहीं, राज्य के पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी काफी खुश दिखे. सीएम हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है.

शुरू से ही बनायी बढ़त रखी बरकरार

गुरुवार को राष्ट्रपति पद की काउंटिंग में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने UPA प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया. शुरू से ही बढ़त बनायी द्रौपदी मुर्मू अंत तक बढ़त बरकरार रखी. करीब 70 फीसदी वोट द्रौपदी मुर्मू को मिली है. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गयी है. द्रौपदी मुर्मू के विजयी का हर ओर स्वागत हो रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखंड वासियों की ओर से जोहार किया. उन्होंने आशा जताया कि द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन हमेशा मिलते रहे. कहा कि अब आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगों की तकलीफों का समाधान हाेगा. ये लोग उनकी और आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और इन वर्गों कि जो समस्या और तकलीफ है उनका समाधान होगा.

पूर्व सीएम रघुवर दास जमकर थिरके

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने की खुशी में राजधानी रांची के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. इस मौके पर जमशेदपुर में जनजाति समाज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नृत्य कर खुशियां मनाई. वहीं सभी ने इस ऐतिहासिक पल पर एक-दूसरे को बधाई दी.

undefined

भारत के इतिहास के लिए आज स्वर्णमयी क्षण : बाबूलाल मरांडी

वहीं, झारखंड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विजयी पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास के लिए आज स्वर्णमयी क्षण है. उन्होंने कहा कि एक जनजातीय समाज की महिला के लिए ये गौरव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है. इसके लिए समस्त जनजातीय समाज उनका आभार व्यक्त करता है.

undefined

आदिवासी समाज के लिए आज गौरवान्वित क्षण : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी. कहा कि जिस तरह राज्यपाल रहते झारखंड के विकास में महती भूमिका निभायी थी, उसी तरह से उनके मार्गदर्शन में देश समेत झारखंड निरंतर आगे बढ़ता रहेगा. कहा कि आज आदिवासी समाज के लिए गौरवान्वित क्षण है. इसे कभी भूलना नहीं है.

undefined

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दी बधाई

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उच्च मानवीय गुणों से परिपूर्ण व्यक्तित्व-कृतित्व समेटे द्रौपदी मुर्मू अपने संघर्ष, सफलता, प्रशासनिक अनुभवों के साथ उत्कृष्ट राष्ट्रपति साबित होंगी. कहा कि झारखंड के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा, ऐसी आशा है.

दीपक प्रकाश ने दी शुभकामनाएं

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने समाज की सामान्य पृष्ठभूमि से राष्ट्रपति पद तक का सफर करने वाली द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है. कहा कि द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन झारखंड के विकास को लेकर हमेशा मिलता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola