ePaper

झारखंड के 15 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में कब से लग रहा है प्रीपेड स्मार्ट मीटर, क्या है तैयारी

Updated at : 19 Feb 2022 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 15 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में कब से लग रहा है प्रीपेड स्मार्ट मीटर, क्या है तैयारी

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए चिह्नित जगहों का सर्वे किया जा रहा है. मार्च के पहले इसे पूरा कर लेने की तैयारी है. रांची शहर में कुल 3.65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची शहर में कुल 3.65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसके बाद धनबाद व जमशेदपुर में इसे लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा. कुल 15 लाख शहरी उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा. यह शहरी उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क योजना है. झारखंड की राजधानी रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एजेंसी रांची में सर्वे कर रही है.

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर सर्वे

झारखंड की राजधानी रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए चिह्नित जगहों का सर्वे किया जा रहा है. मार्च के पहले इसे पूरा कर लेने की तैयारी है. इसके लिए चयनित एजेंसी जीनस को लेटर ऑफ इंटरेस्ट दे दिया गया है. एजेंसी रांची में सर्वे कर रही है. सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि किस क्षेत्र में नेटवर्क की क्या स्थिति है. इसके बाद बिजली उपभोक्ताओं की डिटेल लेकर एक महीने बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.

Also Read: झारखंड जगुआर का स्थापना दिवस: सीएम हेमंत सोरेन बोले- नक्सलियों का सामना करने में सक्षम हैं जगुआर के जवान
पहले चरण में लगेंगे 30 हजार मीटर

पहले चरण में सिंगल फेज कॉमर्शियल कंज्यूमर के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी है. दो माह के अंदर ड्रॉइंग अप्रूव्ड हो जायेगा. इसके बाद परिसर के अंदर स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जायेंगे. पहले चरण में 30 हजार मीटर लगाये जायेंगे.

Also Read: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की तर्ज पर झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व का लौटेगा गौरव, ये है तैयारी
नहीं देना होगा शुल्क

रांची शहर में कुल 3.65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाये जायेंगे. इसके बाद धनबाद व जमशेदपुर में इसे लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा. कुल 15 लाख शहरी उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा. यह शहरी उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क योजना है.

Also Read: मलेशिया में फंसे 30 मजदूर जल्द लौटेंगे झारखंड, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर वतन वापसी की शुरू हुई कवायद
रिचार्ज कर इस्तेमाल करनी होगी बिजली

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता प्रीपेड की सुविधा से जुड़ जायेंगे. मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कराना होगा, फिर बिजली का इस्तेमाल करना होगा. सारी व्यवस्था ऑनलाइन रहेगी. इससे व्यवस्था पारदर्शी रहेगी. उपभोक्ता सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं.

Also Read: झारखंड में ट्रेलर ने पेट्रोलिंग वैन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत नाजुक, रांची रेफर

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola