ePaper

प्रभात खबर के झारखंड गौरव सम्मान में बोले राज्यपाल- दमदार हो राजनीतिक नेतृत्व, दल करें विकास की राजनीति

Updated at : 27 Aug 2023 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के झारखंड गौरव सम्मान में बोले राज्यपाल- दमदार हो राजनीतिक नेतृत्व, दल करें विकास की राजनीति

प्रभात खबर ने रांची में 26 लोगों को झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने राजनेताओं को सलाह दी कि वे विकास की राजनीति करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व को दमदार और नहीं झुकने वाला होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में प्रभात खबर मिसाल है.

विज्ञापन

किसी भी राज्य या देश को विकसित बनाने के लिए राजनीतिक नेतृत्व ‘दमदार’ और ‘नहीं झुकनेवाला’ होना चाहिए. राजनीतिक दलों को विरोध की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करनी चाहिए. चुनाव के बाद सभी राजनीतिक दलों को मिलकर विकास की लड़ाई लड़नी चाहिए. झारखंड में संसाधनों की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है. राज्य की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए अपने संसाधन एवं राजस्व का उपयोग करना चाहिए. शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.

  • ‘प्रभात खबर’ की स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित हुआ ‘झारखंड गौरव सम्मान समारोह’

  • राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने देश-दुनिया में राज्य का परचम लहरानेवाली 26 शख्सियतों को किया सम्मानित

  • गवर्नर ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए ‘प्रभात खबर’ की सराहना की, सम्मानित होनेवालों का हौसला बढ़ाया

  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा : अगर अच्छा काम करनेवालों को सम्मान मिलता है, तो समाज को भी प्रेरणा मिलती है

राज्यपाल और स्पीकर ने बांटे झारखंड गौरव सम्मान

ये बातें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘प्रभात खबर’ के 40वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर आयोजित ‘झारखंड गौरव सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए कही. शनिवार को होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित इस समारोह के दौरान राज्यपाल और झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का परचम देश-दुनिया में लहरानेवाली चुनिंदा 26 शख्सियतों को सम्मानित किया.

राज्यपाल ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने ओर अग्रसर है. जल-जीवन योजना के तहत शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सात प्रतिशत से बढ़ कर 28 प्रतिशत तक हो चुकी है. आगामी पांच वर्षों में यह बढ़कर 75 प्रतिशत तक हो जायेगी.

Also Read: प्रभात खबर 40 वर्ष: लीक से अलग हटकर की पत्रकारिता इसलिए है लोगों की है पहली पसंद

चांद पर पहुंच चुका है देश, झारखंड का है बड़ा योगदान

राज्यपाल ने कहा कि आज देश चांद पर पहुंच चुका है. मिशन चंद्रयान-3 में झारखंड के कुछ युवाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. कोई अंतरिक्ष मिशन हो या देश में कहीं उद्योग के लिए बड़ी मशीनों की जरूरत, एचइसी के बिना संभव नहीं है. सीमा की रक्षा हो, खनिज या उद्योग का मामला हो या फिर समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-उद्योग समेत अन्य क्षेत्र, झारखंड ने सभी में बड़ा योगदान दिया है.

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को शानदार बताते हुए कहा कि अगले 10 वर्षों में भारत सूरज को भी फतह कर लेगा. कार्यक्रम के दौरान ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता, उपाध्यक्ष विजय बहादुर मंच पर उपस्थित थे.

‘प्रभात खबर’ निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल

राज्यपाल ने ‘झारखंड गौरव सम्मान समारोह’ के आयोजन के लिए ‘प्रभात खबर’ की सराहना की. सम्मानित होनेवालों का हौसला बढ़ाया. कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल गौरवान्वित करती हैं, बल्कि उत्कृष्टता के लिए प्रेरित भी करती हैं. उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों ने भारत के लोगों की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश गढ़ने में मीडिया की बड़ी भूमिका है.

Also Read: प्रभात खबर 40 वर्ष : निडरता से की जनसरोकार की पत्रकारिता

प्रभात खबर ने पत्रकारिता को अक्षुण्ण रखा

आजादी से पहले पत्रकारिता एक मिशन था. समय के साथ मीडिया की भूमिका भी बदली है और इसका दायरा भी व्यापक हो गया है. ‘प्रभात खबर’ ने समय के साथ पत्रकारिता को अक्षुण्ण रखते हुए अपना काम किया है. निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल दी है. 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुके ‘प्रभात खबर’ की जनहित में बड़ी जिम्मेदारी है.

अच्छे लोगों के सम्मान से समाज को मिलती है प्रेरणा : स्पीकर रबींद्रनाथ महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि आज के समय में कौन क्या कर रहा है, क्या नहीं, इसका लेखा-जोखा करने का फुर्सत किसी को नहीं है. इससे अच्छा काम करनेवाले लोगों की पहचान नहीं हो पाती है. सम्मान नहीं मिलने से लोगों में काम करने की प्रवृत्ति कम हो जाती है. ऐसे वक्त में अगर अच्छा काम करनेवालों को सम्मान मिलता है, तो समाज को प्रेरणा मिलती है.

प्रभात खबर का यह प्रयास लोगों का हौसला बढ़ायेगा

‘प्रभात खबर’ का यह प्रयास लोगों का हौसला बढ़ायेगा. इसको देख कर लगता है ‘प्रभात खबर’ वास्तव में ‘अखबार नहीं आंदोलन’ है. आज के समय में समाज के अच्छे कामों को एक मंच देना महत्वपूर्ण है. अखबार की भूमिका केवल छापने की नहीं, लोगों को प्रेरित करने की भी है. अखबार को भी अपने पेशे के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, निर्पेक्ष होना चाहिए. समाज को गढ़ने की एक दृष्टि होनी चाहिए. ऐसा करनेवाले लोगों के लिए सर्वग्राह्य होता है. यह खूबी ‘प्रभात खबर’ में दिखती है.

समारोह में ये भी थे मौजूद

समारोह में सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, महुआ मांजी, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, अनंत ओझा, लंबोदर महतो, अंबा प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ टीके शांडिल्य, बीएयू के कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह, जेयूटी के कुलपति डॉ डीके सिंह, झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ टीएन साहु, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ गोपाल पाठक, सीआइपी के निदेशक डॉ वासुदेव दास, एफजेसीसीआइ के अध्यक्ष किशोर मंत्री, सीआइडी के डीजी अनुराग गुप्ता, एसीबी के चीफ आइजी पंकज कंबोज, रांची रेंज के डीआइजी अनूप बिरथरे, रांची के डीसी राहुल सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola