8 सितंबर को BJP का झारखंड विधानसभा घेराव का एलान, कहा- हर मामले में फेल, अब तुष्टिकरण पर उतरी सरकार

Updated at : 07 Sep 2021 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
8 सितंबर को BJP का झारखंड विधानसभा घेराव का एलान, कहा- हर मामले में फेल, अब तुष्टिकरण पर उतरी सरकार

8 सितंबर को झारखंड विधानसभा का BJP घेराव करेगी. विधानसभा चलो के नारे के साथ झारखंड बीजेपी ने अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव करने की अपील की है. विपक्ष ने राज्य सरकार पर लोकतंत्र विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : झारखंड में मानसून सत्र के बीच BJP ने बुधवार (8 सितंबर, 2021) को विधानसभा घेराव का एलान किया. पार्टी नेताओं ने हेमंत सरकार पर लोकतंत्र विरोधी और मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. विधानसभा घेराव को लेकर पूरे राज्य से काफी संख्या में BJP कार्यकर्ताओं को विधानसभा चलने का आह्वान किया गया है.

इस संबंध में रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के नाम पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के साथ मजाक किया है. जिन मुद्दों और घोषणाओं के दम पर राज्य में कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार बनी, वह सभी घोषणाएं धरातल पर उतर ही नहीं रहे हैं. राज्य में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.

सांसद श्री सेठ ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा, तो राज्य सरकार तुष्टीकरण की चाल चल रही है. ऐसे समय में जब विधानसभा सत्र में राज्य की व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए थी, तो इन मुद्दों को छोड़ तुष्टीकरण में डूबी सरकार विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कमरा आवंटित कर रही है. यह सीधा-सीधा संविधान का उल्लंघन है. राज्य सरकार इस आदेश को जल्द वापस ले.

Also Read: झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दायर हुई जनहित याचिका

श्री सेठ ने कहा कि सरकार की विफलता और तुष्टीकरण की नीति से पूरे राज्य की जनता नाराज है. इसके विरोध में बुधवार (8 सितंबर, 2021) को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम के माध्ये से राज्य सरकार को चुनौती दी जायेगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola