ePaper

National Voters Day 2022: राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

Updated at : 25 Jan 2022 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
National Voters Day 2022: राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

National Voters Day 2022: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जायेगा. इतना ही नहीं, इसका आयोजन राज्य के सभी जिलों में भी किया जायेगा.

विज्ञापन

National Voters Day 2022: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को है. झारखंड में इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया जायेगा. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इतना ही नहीं, इसका आयोजन राज्य के सभी जिलों में भी किया जायेगा. इस वर्ष कोरोना को लेकर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं होंगी.

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर झारखंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं. कल 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से सीधा प्रसारित किया जायेगा. इस कार्यक्रम को घर बैठे https://www.youtube.com/watch?v=lbEF-z-KbSI पर क्लिक कर देखा जा सकता है.


Also Read: राष्ट्रीय मतदाता दिवस: ऑनलाइन होंगी प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन शपथ लेंगे वोटर्स, रांची डीसी ने की ये अपील
कोरोना को लेकर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा. उन्होंने सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम Making Elections Inclusive, Accessible and Participative के अनुरूप वाद-विवाद, परिचर्चा, विभिन्न तरह की प्रतियोगिता जैसे पेंटिंग, गान, चित्रांकन, निबंध आदि का आयोजन कराने का निर्देश दिया है.

Also Read: झारखंड के किसानों को 14 राइस मिलों की सौगात, खुलेंगे समृद्धि के द्वार, बोले सीएम हेमंत सोरेन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की ये तैयारी

आपको बता दें कि रांची में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है. इसे लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने पिछले दिनों बैठक की थी. वर्चुअल बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान डीसी ने कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजन कराने का निर्देश दिया था.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, अनारक्षित वर्ग के 114 रिक्ति के विरुद्ध 15 गुना रिजल्ट क्यों नहीं

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola