ePaper

झारखंड में तीन घंटे के अंदर तीन घटनाएं, उग्रवादियों ने फूंके 10 से अधिक वाहन, की बमबाजी और आगजनी

Updated at : 08 Apr 2023 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में तीन घंटे के अंदर तीन घटनाएं, उग्रवादियों ने फूंके 10 से अधिक वाहन, की बमबाजी और आगजनी

झारखंड के तीन जिलों में तीन घंटे के अंदर तीन वारदात को उग्रवादियों ने अंजाम दिया है. तीनों घटनाएं शुक्रवार देर रात हुई है. जिसमें 10 से अधिक वाहन फूंक दिए गए. साथ ही कुछ इलाकों में बमबाजी और आगजनी भी की गई.

विज्ञापन

झारखंड में तीन घंटे के अंदर तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया. शुक्रवार रात को बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा के कुछ क्षेत्रों में उग्रवादियों का उत्पात देखने को मिला है, जहां 10 से अधिक वाहन फूंक दिए गए. कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई. इसके अलावा बमबाजी और आगजनी की घटना को भी अंजााम दिया गया.

शुक्रवार रात हुई तीनों घटनाएं

बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में हुई इन घटनाओं में गौर करने वाली बात है कि तीनों घटनाओं को शुक्रवार देर रात को ही अंजाम दिया गया है. तीनों घटनाओं में एक-दो घंटे का अंतर है.

प्लानिंग के साथ तो नहीं हुई घटनाएं?

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ में हुई घटना को करीब 9 बजे रात को अंजाम दिया गया था. उसके ठीक दो घंटे बाद करीब 11 बजे बोकारो की घटना हुई. जबकि लोहरदगा में रात के करीब 12 बजे उग्रवादियों ने बमबाजी और आगजनी की. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं ये सभी घटनाएं प्लानिंग के साथ तो नहीं हुई है?

Also Read: गोला में उग्रवादियों ने फूंके जेसीबी-ट्रैक्टर समेत 5 वाहन, चार मजदूरों के साथ मारपीट कर कमरे में लगाई आग
बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में क्या हुआ

बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में उग्रवादियों का तांडव देखने को मिला है. शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे रामगढ़ के गोला में उग्रवादियों ने 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद 4 मजदूरों के साथ मारपीट की और एक कमरे में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि मामला लेवी से जुड़ा हो सकता है.

वहीं बोकारो के गोमिया में भी उग्रवादियों ने एक जेसीबी और 4 ट्रैक्टर फूंक दिए. घटना शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे की है. जिन वाहनों को फूंका गया, वह रामलोचन साव उर्फ लीला साव का था. उग्रवादियों ने उनके घर के सामने ही घटना को अंजाम दिया,

इसके अलावा लोहरदगा में भी नक्सल हलचल देखने को मिली. राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिले के कुड़ू में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया. लेवी के लिए पीएलएफआई के सदस्यों ने कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी में स्थित खदान और क्रशर प्लांट में आगजनी और बमबाजी की. एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को भी फूंक दिया. पोकलेन ऑपरेटर के साथ मारपीट की. दशहत फैलाने के लिए दो बम विस्फोट भी किये. बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने दो बम फोड़े, जिससे माइंस और क्रशर प्लांट में काम करने वालों के साथ-साथ आसपास के लोग भी दहशत में हैं.

Also Read: Jharkhand Naxal News: लोहरदगा में पीएलएफआई का तांडव, उग्रवादियों ने पोकलेन को फूंका

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola