ePaper

MS Dhoni: 38 करोड़ टैक्स देनेवाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार दिये सिर्फ एक करोड़

Updated at : 08 Oct 2023 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni: 38 करोड़ टैक्स देनेवाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार दिये सिर्फ एक करोड़

महेंद्र सिंह धोनी ने चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है. एडवांस टैक्स की यह राशि उनके द्वारा कोविड के दौरान जमा कराये गये एडवांस टैक्स से कम है.

विज्ञापन

रांची, शकील अख्तर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है. एडवांस टैक्स की यह राशि उनके द्वारा कोविड के दौरान जमा कराये गये एडवांस टैक्स से कम है. इससे पहले वह 38 करोड़ रुपये तक एडवांस टैक्स जमा करते रहे हैं. पूर्व कप्तान ने एक अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक की अवधि में एडवांस टैक्स के रूप में एक करोड़ रुपये जमा किये. इसके बाद दूसरी तिमाही यानी 15 जून 2023 से 15 सितंबर 2023 तक की अवधि में एडवांस टैक्स के रूप में एक रुपया भी जमा नहीं किया. इस तरह उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने के दौरान अपनी सालाना आमदनी का अनुमान करते हुए सिर्फ एक करोड़ रुपये ही एडवांस टैक्स के रूप में जमा किया है.

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोविड-19 का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यापारिक गतिविधियों और खेल पर पड़ा था.सरकार ने लंबे समय तक खेल पर भी पाबंदी लगा रखी थी. आइपीएल भी समय पर नहीं हुआ था. इसके बावजूद पूर्व कप्तान ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 30 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स के रूप में जमा किये थे.

कोविड की दूसरी लहर (2021-22) में भी लॉकडाउन रहा. हालांकि लॉकडाउन की अवधि पहली लहर की तुलना में कम रही. इससे पूर्व कप्तान की आमदनी में सुधार हुआ और 2021-22 में उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किये. वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड-19 का प्रभाव रहने के बावजूद उन्हें पहली तिमाही में 13 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 25 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किये थे.

धौनी द्वारा जमा कराये गये एडवांस टैक्स का ब्योरा

  • वित्तीय वर्ष राशि

  • 2020-21 – 30 करोड़

  • 2021-22 – 38 करोड़

  • 2022-23 – 38 करोड़

  • 2023-24 – एक करोड़ (अब तक)

Also Read: एम एस धौनी फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आय बढ़ी तो दिये 38 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola