Mahatma Gandhi Death Anniversary : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi Death Anniversary, Jharkhand News, रांची न्यूज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज शनिवार (30 जनवरी) को पुण्यतिथि है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर वहां कई टानाभगत उपस्थित थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इनसे बातचीत की.

बापू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है. झारखंड में उनकी पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. श्रद्धांजलि सभा के जरिए बापू को नमन किया जा रहा है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे.
रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा के समक्ष झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर वहां कई टानाभगत मौजूद थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए