लव जिहाद और रेप का आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार, रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2023 8:21 AM
रांची पुलिस की एक स्पेशल टीम नेपाल और बिहार की सीमा पर कैंप कर रही थी. युवती का आरोप था कि मॉडलिंग की क्लास के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
भागलपुर (बिहार) की युवती से रांची में मॉडलिंग के नाम पर रेप और लव जिहाद के आरोप में पुलिस ने तनवीर अख्तर उर्फ मो लैक खान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी अररिया से हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से नेपाल में रह रहा था. अररिया आने पर बिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया. वह डोरंडा थाना क्षेत्र के यूनुस चौक के समीप का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे रांची लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
सूत्रों के अनुसार, अनुसंधान के दौरान रांची पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के साथ बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया है. इसके बाद पिछले पांच दिनों से रांची पुलिस की एक स्पेशल टीम नेपाल और बिहार की सीमा पर कैंप कर रही थी. युवती का आरोप था कि मॉडलिंग की क्लास के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर मारपीट की. आरोपी ने शुरू में अपना नाम भी दूसरा बताया था.
युवती का यह भी आरोप है कि उसने अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया. बाद में शादी के लिए धर्म बदलने का आग्रह भी किया. प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आरोपी के खिलाफ 29 मई 2023 को मुंबई के वर्सोवा थाने में जीरो एफआइआर दर्ज करायी थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने केस को रांची पुलिस के पास भेज दिया था. इसके बाद आरोपी के खिलाफ गोंदा थाना में केस दर्ज हुआ. गोंदा थाना की पुलिस ने मुंबई जाकर युवती का बयान लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










